SI भर्ती 2021 पर संकट के बादल: कहीं गिरफ्तारी, कहीं जमानत – क्या भर्ती प्रक्रिया मजाक बन गई है?

SI भर्ती 2021 पर संकट के बादल: कहीं गिरफ्तारी, कहीं जमानत – क्या भर्ती प्रक्रिया मजाक बन गई है?

राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 विवादों में घिरी है। पेपर लीक मामले में एसओजी ने कई गिरफ्तारियां की हैं, लेकिन आरोपी जमानत पर छूट रहे हैं। एसओजी ने 106 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 53 सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। सरकार ने अभी तक भर्ती रद्द करने पर कोई फैसला नहीं लिया है।

जयपुर: राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 एक मजाक सी बन गई है। एक तरफ पेपर लीक मामले को लेकर एसओजी गिरफ्तारियां कर रही है और दूसरी तरफ पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपी जमानत पर छूट रहे हैं। गिरफ्तार किए गए कई आरोपी जेल से बाहर आ चुके हैं और दूसरी तरफ एसओजी का कहना है कि अभी कई गिरफ्तारियां शेष है। पेपर लीक मामले में एसओजी अब तक 106 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है जिसमें 53 चयनित सब इंस्पेक्टर शामिल है। हैरानी की बात यह है कि करीब 30 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार होने के बाद जेल से छूट चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों की जमानत लगातार हो रही है। ऐसे में प्रदेश के लाखों अभ्यर्थी समझ नहीं पा रहे हैं कि पेपर लीक में उलझी इस भर्ती का क्या होगा।
 
एक तरफ जमानत, दूसरी तरफ गिरफ्तारियां
पेपर लीक के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी लगातार जमानत पर छूट रहे हैं। अब तक करीब 30 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर जेल से बाहर आ चुके हैं। हाल ही में पांच और आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी है। राजस्थान लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य रहे रामूराम राईका की बेटी शोभा राईका और बेटे देवेश राईका को भी सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। इनके साथ आरोपी विजेंद्र, सुरेश और अंकित गोदारा को भी जमानत का लाभ मिल गया है। उधर एसओजी लगातार गिरफ्तारियां भी कर रही है। गुरुवार को एसओजी ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनमें पुरुषोत्तम दाधीच, संदीप और कुंदन शामिल है।
 
सरकार की मंशा पर उठे सवाल
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के राज में हुई सब इंस्पेक्टर भर्ती में जमकर फर्जीवाड़ा हुआ था। प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो जांच एजेंसी का गठन किया गया। जांच एजेंसी एसओजी अब तक 106 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और इस भर्ती में व्यापक स्तर पर पेपर लीक होने की बात कहते हुए भर्ती को रद्द करने की सिफारिश कर चुकी है लेकिन भाजपा सरकार इस भर्ती को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं ले पाई है। पुलिस मुख्यालय भी प्रस्ताव भेज कर भर्ती रद्द करने की मांग कर चुका है इसके बावजूद भी कोई निर्णय नहीं लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को लगातार मिल रही जमानत के बाद सरकार की मंशा पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकार की ओर सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल क्यों नहीं की गई।
 
हनुमान बेनीवाल लगातार दे रहे हैं धरना
एसआई भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा आंदोलन कर रहे थे। पिछले करीब डेढ महीने से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सांसद हनुमान बेनीवाल धरना दे रहे हैं। बेनीवाल की ओर से 25 मई को युवा आक्रोश महारैली का आयोजन भी किया गया था। बेनीवाल का आरोप है कि भाजपा अपने वादों से मुकर रही है। सत्ता में आने से पहले भाजपा ने पेपर लीक वाली एसआई भर्ती परीक्षा को रद्द कराने का दावा किया था लेकिन अब इस भर्ती पर कोई फैसला नहीं ले रही है। इससे प्रदेश के लाखों युवाओं का भविष्य संकट में आ गया है। मेहनती और योग्य अभ्यर्थी भर्ती होने से वंचित रह गए हैं और अयोग्य अभ्यर्थी थानेदार बन गए हैं। बेनीवाल की मांग है कि इस भर्ती को तुरंत रद्द किया जाए वरना आरएलपी दिल्ली की ओर कूच करेगी।

Latest News

भाजपा के जिला महामंत्री बने सूरमाल  परमार, देव सोमनाथ मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत भाजपा के जिला महामंत्री बने सूरमाल  परमार, देव सोमनाथ मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
धंबोला पुलिस ने जुआ खेलते हुए 7 जुआरियों को किया गिरफ्तार
शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पत्रिका का हुआ विमोचन, परम पूज्य महन्त श्री शिव शंकरदास जी महाराज राम बोला मठ डुगरपुर के आशीर्वाद से हुआ सम्पन्न 
चौरासी विधानसभा क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े का समापन
शिक्षा से ही क्षेत्र का विकास संभव है- सोनू कुमार गुर्जर
सरकार नियमों में बदलाव करे, तब ही किसान करवाएंगे फसल बीमा: किसान संगठन
श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती चौरासी विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ में मनाई
ना शर्माना, ना घबराना, टीबी की जांच करवाना – वागड़ के अमित शाह का नारा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित
दलालों के साथ मिलकर पिता ने ही अपनी नाबालिग बेटी को 4 जगह बेचा, सभी जगह उससे रैप, आरोपी पिता ओर दलाल गिरफ्तार
डैयाणा स्कूल के दो छात्रों का एनएमएमएस परीक्षा में चयन, विद्यालय में हुआ सम्मान
आईएफडब्ल्यूजे सागवाड़ा विधानसभा की कार्यकारिणी का गठन : वरिष्ठ पत्रकार चंद्रेश व्यास अध्यक्ष नियुक्त
डूंगरपुर कांग्रेस सम्मेलन पर भाजपा प्रदेश मंत्री अनिता कटारा का पलटवार – “कांग्रेस ने किया आदिवासियों का शोषण, मोदी-भजनलाल सरकार दे रही है सम्मान और विकास”