नई जिम्मेदारी, नए समीकरण : मोहम्मद सुहैल शेख ने संभाला अधिशासी अधिकारी का कार्यभार
On
अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार मोहम्मद सुहैल शेख ने गुरुवार को संभाला। पालिकाध्यक्ष गांधी ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। सभी पार्षदों ने परिचय कर शुभकामनाएं दीं।
सागवाड़ा। ने विधिवत रूप से संभाल लिया। वर्तमान में शेख बांसवाड़ा नगर परिषद में कर निर्धारक के पद पर कार्यरत हैं, साथ ही वहां पर सचिव के दायित्व का कार्य भी देख रहे हैं। अब उन्हें सागवाड़ा नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
प्रशासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय प्रशासनिक कारणों से लिया गया है। आदेशानुसार, शेख को अग्रिम आदेशों तक उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ सागवाड़ा नगर पालिका का अधिशासी अधिकारी का कार्य भी देखने के लिए अधिकृत किया गया है। उन्हें इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
शेख के सागवाड़ा पहुंचने पर नगर पालिका परिसर में सादगीपूर्ण स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पालिका अध्यक्ष आशीष गांधी ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पालिका के सभी पार्षदगण मौजूद रहे। पार्षद हरीश सोमपुरा ने कार्यक्रम के दौरान सभी पार्षदों का परिचय अधिकारी से कराया।
Edited By: वागड़ संदेश ब्यूरो


