Ram mandir: "रामलला से राजा राम तक: अयोध्या में हुई रामदरबार की प्राण प्रतिष्ठा"

Ram mandir:
राम मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित राम दरबार की मूर्ति

गंगा दशहरा के दिन अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार समेत आठ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान आज संपन्न हुआ।राम दरबार समेत आठ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए खास तौर पर आज गंगा दशहरा का दिन चुना गया।  

प्राण प्रतिष्ठा के लिए खास तौर पर गंगा दशहरा का दिन
गंगा दशहरा के दिन अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार समेत आठ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान आज संपन्न हुआ।राम दरबार समेत आठ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए खास तौर पर गंगा दशहरा का दिन चुना गया। इस दिन अभीजीत में सुबह 11:25 से 11:40 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा की हई। गंगा दशहरा के दिन सिद्ध योग भी बन रहा है। इससे पहले दो दिन तक लगातार संस्कार और अधिवास परंपरा चली।
 
3 जून से ही शुरु हो गया था प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान
सुबह छह बजे से प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू हो गया। सुबह देवताओं का पूजन यज्ञमंडप में किया गया। इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू कर दिया गया। प्राण प्रतिष्ठा से पहले बुधवार को विभिन्न अधिवास हुए और उत्सव विग्रहों का परिसर भ्रमण कराया गया। भारत की 21 पवित्र नदियों के जल से सभी देव विग्रहों का अभिषेक हुआ।
 
भगवान के आभूषणों के साथ तीर और गजा भी
भगवान के आभूषणों में किरीट-कुंडल व मुकुट से लेकर कंठाहार, बाजू बंद करधनी, कंगन व ब्रेसलेट के अलावा माता सीता के सभी आभूषण एवं देवी -देवताओ के स्वर्ण निर्मित आयुध भी लाए गए है। इन आयुधों में तीर-धनुष व गदा के अतिरिक्त कटार व कृपाण भी शामिल हैं।
 
राम मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित राम दरबार की मूर्ति का भी पूजन
वैदिक आचार्य के द्वारा स्थान पूजन संपन्न करने के साथ राम मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित राम दरबार की मूर्ति का भी पूजन हुआ। विश्व में भगवान राम को चांदी से बने धनुष बाण को भी धारण कराया गया। इसके साथ ही राम मंदिर के परकोटे में स्थित श्री गणेश, शिव, हनुमान, भगवती, अन्नपूर्णा,भगवान सूर्य एवं शेषावतार के विग्रहों की भी हुई प्राण प्रतिष्ठा हुई, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी सात मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की ।
 

वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजा में हुई प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार में गुरुवार को सुबह प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान हुआ। प्राण प्रतिष्ठा में मूर्तियों की स्थापना के लिए विशेष पूजा, वैदिक मंत्रोच्चार और हवन समारोह किया गया।
 

राजा राम व माता सीता सहित सभी देव विग्रहों के लिए हीरा-मोती जड़ित स्वर्णाभूषण

भगवान के श्रृंगार के लिए बुधवार को राजा राम व माता सीता सहित सभी देव विग्रहों के लिए हीरा-मोती जड़ित स्वर्णाभूषणों को लाया गया। आपको बता दें कि गुजरात के दिलीप भाई ने इन सभी आभूषणों को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की सहमति के बाद रामलला को समर्पित किया है।

Latest News

धंबोला पुलिस ने जुआ खेलते हुए 7 जुआरियों को किया गिरफ्तार धंबोला पुलिस ने जुआ खेलते हुए 7 जुआरियों को किया गिरफ्तार
शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पत्रिका का हुआ विमोचन, परम पूज्य महन्त श्री शिव शंकरदास जी महाराज राम बोला मठ डुगरपुर के आशीर्वाद से हुआ सम्पन्न 
चौरासी विधानसभा क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े का समापन
शिक्षा से ही क्षेत्र का विकास संभव है- सोनू कुमार गुर्जर
सरकार नियमों में बदलाव करे, तब ही किसान करवाएंगे फसल बीमा: किसान संगठन
श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती चौरासी विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ में मनाई
ना शर्माना, ना घबराना, टीबी की जांच करवाना – वागड़ के अमित शाह का नारा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित
दलालों के साथ मिलकर पिता ने ही अपनी नाबालिग बेटी को 4 जगह बेचा, सभी जगह उससे रैप, आरोपी पिता ओर दलाल गिरफ्तार
डैयाणा स्कूल के दो छात्रों का एनएमएमएस परीक्षा में चयन, विद्यालय में हुआ सम्मान
आईएफडब्ल्यूजे सागवाड़ा विधानसभा की कार्यकारिणी का गठन : वरिष्ठ पत्रकार चंद्रेश व्यास अध्यक्ष नियुक्त
डूंगरपुर कांग्रेस सम्मेलन पर भाजपा प्रदेश मंत्री अनिता कटारा का पलटवार – “कांग्रेस ने किया आदिवासियों का शोषण, मोदी-भजनलाल सरकार दे रही है सम्मान और विकास”
एम्बुलेंस से शराब तस्करी, एक तस्कर गिरफ्तार, एक अन्य फरार, 10 कार्टन शराब की जब्त