गायत्री शक्ति पीठ पर जिला स्तरीय बैठक आयोजित : दिव्य ज्योति रथ यात्रा पर चर्चा

वागड़ के दिव्य तीर्थ श्री राम नगर गायत्री शक्तिपीठ सागवाड़ा में जिला स्तरीय बैठक।
वंदनिया माताजी भगवती देवी का जन्म शताब्दी महोत्सव।
सागवाड़ा | अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में वागड़ के दिव्य तीर्थ श्री राम नगर गायत्री शक्तिपीठ सागवाड़ा में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वप्रथम समस्त गायत्री परिजनों को 5 मिनट की सामूहिक साधना ओंकार नाद एवं प्रार्थना दीपक कुमार जोशी द्वारा करवाई गई जिसके बाद मुख्य प्रबंध ट्रस्टी नारायण लाल पंड्या के मार्गदर्शन में रामचंद्र मेहता मुख्य प्रबंध ट्रस्टी गायत्री शक्तिपीठ आसपुर एवं नानूराम भट्ट मुख्य प्रबंध ट्रस्टी गायत्री शक्तिपीठ डूंगरपुर द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शांतिकुंज प्रतिनिधि रमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में बैठक प्रारंभ की गई। गायत्री शक्तिपीठ सागवाड़ा के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी नारायण लाल पंड्या द्वारा उपस्थित समस्त परिजनों का शब्द सुमन द्वारा स्वागत करते हुए बैठक के विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी गई। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा संपूर्ण विश्व में राष्ट्र जागरण दिव्य ज्योति रथ यात्रा, वंदनिया माताजी भगवती देवी के जन्म शताब्दी महोत्सव एवं अखंड दीपक के 100 वर्ष पूर्ण होने पर चलाई जा रही है अगले वर्ष राष्ट्र जागरण दिव्य ज्योति रथ यात्रा डूंगरपुर जिले में प्रवेश करेगी इस हेतु रूपरेखा बनाई गई ।शांतिकुंज प्रतिनिधि रमाशंकर सिंह द्वारा मानव में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग के अवतरण "की परिकल्पना को साकार रूप देने हेतु समस्त गायत्री परिजनों को अपना समय ,साधन, प्रभाव ,प्रतिभा और धन का एक अंश देने हेतु प्रेरित किया गया। गायत्री परिवार के सप्तसूत्री आंदोलन में हरीतिमा संवर्धन, कुरीति उन्मूलन, स्वास्थ्य, स्वाध्याय,व्यसन मुक्ति, नारी जागरण को जन-जन तक पहुंचाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। पुष्कर से आए हेमंत चतुर्वेदी द्वारा गायत्री शक्तिपीठ पुष्कर में चलाई जा रही सावित्री साधना पर विशेष संबोधन दिया गया एवं सबको सावित्री साधना हेतु पुष्कर आने हेतु कहा गया ।वर्तमान समय संपूर्ण विश्व में सृजन और विनाश के पथ पर चल रहा है विश्व के कई देशों में महायुद्ध और तृतीय विश्व युद्ध जैसी स्थितियां बन रही है ऐसे समय में अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा की गई भविष्यवाणियों पर चर्चा करते हुए भारत पुन:संपूर्ण विश्व का नेतृत्व करेगा और ज्ञान के क्षेत्र में, शौर्य के क्षेत्र में, धन-धान्य के क्षेत्र में पुनः विश्व को शांति का संदेश देगा। इस अवसर पर गायत्री परिवार के जिला संयोजक भूपेंद्र पंड्या द्वारा संपूर्ण जिले में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा चलाई जा रही भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा को आयोजित कर राजस्थान प्रांत में प्रथम स्थान प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाने एवं जन-जन तक भारतीय संस्कृति के दो निर्माता यज्ञ पिता गायत्री माता को पहुंचाने हेतु कार्यकर्ताओं को गुरु पूर्णिमा आमंत्रण पत्र गांव-गांव ढाणी ढाणी घर-घर तक पहुंचाने हेतु जिम्मेदारियां दी गई। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ सागवाड़ा के सहायक प्रबंध ट्रस्टी किशोर भट्ट, सचिव ट्रस्टी वेलचंद पाटीदार, ट्रस्टी हरिमुख भट्ट, रमेश पाटीदार, पंकज पाटीदार, वासुदेव शर्मा, भगवती प्रसाद चौबीसा एवं संपूर्ण जिले से गायत्री चेतना केंद्र चिखली से वेलचंद् पाटीदार, डायालाल पाटीदार, धनेश्वर पाटीदार, सीमलवाड़ा से अमर सिंह लबाना ,डूंगरपुर से गिरीश कलाल आसपुर से जगदीश सोनी, अमृतलाल कलाल, गणेश जोशी ,शांतिलाल कलाल, लोकेश मेहता, परतापुर से मोहनलाल पटेल, राकेश भट्ट,छापी से रामलाल पाटीदार, करावाड़ा से हरिप्रसाद पाटीदार ,गायत्री शक्तिपीठ सागवाड़ा से मोहनलाल पाटीदार, लवजी पाटीदार, देवलाल फलोत,कमलेश व्यास, अमृतलाल पाटीदार, महेश शर्मा, सुभाष सोमपुरा, मधु सोमपुरा, मयंक जोशी, विवेक भट्ट एवं सैकड़ो गायत्री परिजन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन दीपक कुमार जोशी ने किया।