Prime Minister Narendra Modi ने किया अंतरिक्ष मिशन के सफल प्रक्षेपण का स्वागत, भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को दी शुभकामनाएं

Prime Minister Narendra Modi ने किया अंतरिक्ष मिशन के सफल प्रक्षेपण का स्वागत, भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत, हंगरी, पोलैंड और अमेरिका के अंतरिक्ष मिशन का स्वागत किया और भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को अंतरिक्ष यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भारत, हंगरी, पोलैंड और अमरीका के अंतरिक्ष यात्रियों के अंतरिक्ष मिशन के सफल प्रक्षेपण पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने इसे मानव जाति के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और विशेष रूप से भारतीय अंतरिक्ष यात्री Indian astronaut ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला Shubhanshu Shukla को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
 
शुभांशु शुक्ला इस मिशन के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station) की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बनने की राह पर हैं। उनकी यह उपलब्धि भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक मील का पत्थर मानी जा रही है।
 
Indian space program, Indian astronaut Shubhanshu Shukla, wagadsandesh,
 
PM Modi on X (Twitter) पर पोस्ट करते हुए लिखा:
 
"हम भारत, हंगरी, पोलैंड और अमरीका के अंतरिक्ष यात्रियों के अंतरिक्ष मिशन के सफल प्रक्षेपण का स्वागत करते हैं। भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय बनने की राह पर हैं। वे अपने साथ 1.4 अरब भारतीयों की इच्छाओं, आशाओं और आकांक्षाओं के साथ इस अभियान पर हैं। उन्हें और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को सफलता की शुभकामनाएं!"
 
इस मिशन को वैश्विक अंतरिक्ष सहयोग की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है, जिसमें विभिन्न देशों के अंतरिक्ष एजेंसियों ने मिलकर काम किया है। भारत के लिए यह मिशन न केवल तकनीकी दृष्टि से बल्कि भावनात्मक और प्रेरणात्मक दृष्टि से भी ऐतिहासिक है।

Related Posts

Latest News

<span class="t-orange">गामडा बीड बना मॉडल विलेज,</span>  ग्रामीणों को मिल रही बीमा व वित्तीय योजनाओं की सौगात गामडा बीड बना मॉडल विलेज, ग्रामीणों को मिल रही बीमा व वित्तीय योजनाओं की सौगात
पुण्य स्मृति में रक्तदान : जसेला में 1 अगस्त को समाजसेवी स्व. केशवजी दादा की स्मृति में होगा विशाल रक्तदान शिविर
भाजपा की शिव यात्रा का धम्बोला के खाखलेश्वर महादेव मंदिर से हुआ आगाज, तीन चरणों में 63 शिव मंदिरों तक पहुंचेगी यात्रा
भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है, उसके सुख - दुख में पार्टी भागीदारी निभाएगी - भाजपा जिलाध्यक्ष पटेल
डूंगरपुर के बेरणिया फला में वन विभाग के पिंजरे में में कैद हुआ लेपर्ड
भाजपा के जिला महामंत्री बने सूरमाल  परमार, देव सोमनाथ मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
धंबोला पुलिस ने जुआ खेलते हुए 7 जुआरियों को किया गिरफ्तार
शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पत्रिका का हुआ विमोचन, परम पूज्य महन्त श्री शिव शंकरदास जी महाराज राम बोला मठ डुगरपुर के आशीर्वाद से हुआ सम्पन्न 
चौरासी विधानसभा क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े का समापन
शिक्षा से ही क्षेत्र का विकास संभव है- सोनू कुमार गुर्जर
सरकार नियमों में बदलाव करे, तब ही किसान करवाएंगे फसल बीमा: किसान संगठन
श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती चौरासी विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ में मनाई