भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना को लेकर उठी मांग, प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना को लेकर उठी मांग, प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर सागवाड़ा में क्षेत्रवासियों ने आरा मोड़ पर उनकी प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। साथ ही गलियाकोट मोड़ पर हगीया भील डेंडोर की प्रतिमा स्थापना की मांग भी की गई। अवैध निर्माण का विरोध करते हुए कार्य रुकवाने की अपील की।

सागवाड़ा। भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर सोमवार को क्षेत्रवासियों ने सागवाड़ा-बांसवाड़ा रोड स्थित आरा मोड़ चौराहे पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष और एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि यह चौराहा वर्षों से 'बिरसा मुंडा सर्किल' के नाम से जाना जाता है और यहां पर पारंपरिक रूप से होलीका दहन और गणेश स्थापना जैसे धार्मिक आयोजन होते आए हैं। लंबे समय से भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगाने की मांग की जा रही थी, जिसे नगर पालिका प्रशासन द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है। प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि वर्तमान में इस सर्किल पर अन्य निर्माण कार्य कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है।
 
WhatsApp Image 2025-06-09 at 4.13.32 PM
 
इसी तरह गलियाकोट मोड़ पर सागवाड़ा के संस्थापक हगीया भील डेंडोर की प्रतिमा स्थापना की मांग भी काफी समय से की जा रही है, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि निर्माण रुकवाने के लिए पत्र देने के बावजूद नगर पालिका द्वारा रात के समय अवैध निर्माण कराया गया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि विवादित निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए और क्षेत्र की धार्मिक-सांस्कृतिक भावनाओं का सम्मान करते हुए आरा मोड़ पर भगवान बिरसा मुंडा और गलियाकोट मोड़ पर हगीया भील डेंडोर की प्रतिमा स्थापित की जाए। इस दौरान पार्षद हरिश्चंद्र सोमपुरा, अनीता भगोरा, सुखलाल अहारी, बाबूलाल मालीवाड़, दिव्या अहारी, पूर्व समाज अध्यक्ष मोहनलाल भागोरा, अनिल मकवाना, हेमंत डामोर, राकेश अहारी, विष्णु सोवारा, नीलेश अहारी, लोकेश, रोहित, आकाश, राहुल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Latest News

पुण्य स्मृति में रक्तदान : जसेला में 1 अगस्त को समाजसेवी स्व. केशवजी दादा की स्मृति में होगा विशाल रक्तदान शिविर पुण्य स्मृति में रक्तदान : जसेला में 1 अगस्त को समाजसेवी स्व. केशवजी दादा की स्मृति में होगा विशाल रक्तदान शिविर
भाजपा की शिव यात्रा का धम्बोला के खाखलेश्वर महादेव मंदिर से हुआ आगाज, तीन चरणों में 63 शिव मंदिरों तक पहुंचेगी यात्रा
भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है, उसके सुख - दुख में पार्टी भागीदारी निभाएगी - भाजपा जिलाध्यक्ष पटेल
डूंगरपुर के बेरणिया फला में वन विभाग के पिंजरे में में कैद हुआ लेपर्ड
भाजपा के जिला महामंत्री बने सूरमाल  परमार, देव सोमनाथ मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
धंबोला पुलिस ने जुआ खेलते हुए 7 जुआरियों को किया गिरफ्तार
शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पत्रिका का हुआ विमोचन, परम पूज्य महन्त श्री शिव शंकरदास जी महाराज राम बोला मठ डुगरपुर के आशीर्वाद से हुआ सम्पन्न 
चौरासी विधानसभा क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े का समापन
शिक्षा से ही क्षेत्र का विकास संभव है- सोनू कुमार गुर्जर
सरकार नियमों में बदलाव करे, तब ही किसान करवाएंगे फसल बीमा: किसान संगठन
श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती चौरासी विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ में मनाई
ना शर्माना, ना घबराना, टीबी की जांच करवाना – वागड़ के अमित शाह का नारा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित