नए अध्यक्ष की पहली साधारण सभा का बहिष्कार कांग्रेस के 18, बीएपी के 2 पार्षदों के साथ बीजेपी के 6 पार्षदों नहीं आए बैठक में

कांग्रेस के 18, बीएपी के 2 पार्षदों के साथ ही भाजपा के 6 पार्षद बैठक में नहीं आए |
सागवाड़ा नगर पालिका मेंअनियमिता के आरोप में राज्य सरकार ने कांग्रेस के अध्यक्ष नरेंद्र खोड़निया को हटा दिया था।
1 मई को भाजपा के आशीष गांधी को नया नगर पालिका अध्यक्ष मनोनीत किया गया था
सागवाड़ा | नगर पालिका में भाजपा के नए अध्यक्ष बनने के बाद पहली साधारण सभा बैठक का बहिष्कार कर दिया गया। कांग्रेस के 18, बीएपी के 2 पार्षदों के साथ ही भाजपा के 6 पार्षद बैठक में नहीं आए। पार्षदों के नहीं आने पर बैठक को स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस और बीएपी ने भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष के पास बहुमत नहीं होने ओर विकास कार्य नहीं करने के आरोप लगाए है।
सागवाड़ा नगर पालिका में अनियमिता के आरोप में राज्य सरकार की ओर से कांग्रेस के अध्यक्ष नरेंद्र खोड़निया को हटा दिया था। इसके बाद सरकार ने 1 मई को भाजपा के आशीष गांधी को नया नगर पालिका अध्यक्ष मनोनीत कर दिया। भाजपा की ओर से नए नगर पालिका अध्यक्ष बनने के डेढ़ महीने बाद आज सोमवार को पहली बोर्ड बैठक रखी गई। लेकिन कांग्रेस और बीएपी पार्षदों ने भाजपा के अध्यक्ष के पास बहुमत नहीं होने का हवाला देते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। वही प्रदेश में सरकार के बावजूद डेढ़ महीने में नगर के विकास को लेकर कोई काम नहीं करवाने के आरोप लगाए। दूसरी ओर भाजपा के 14 पार्षदों में से 6 पार्षद बैठक में नहीं आए। भाजपा पार्षदों में भी अपने ही पार्टी के नए नगर पालिका अध्यक्ष को लेकर नाराजगी दिखाई दे रही है। लेकिन भाजपा पार्षदों की ओर बैठक में नहीं आने के कारणों का कोई जानकारी नहीं दी गई है। कांग्रेस के 18, बीएपी के 2 ओर भाजपा के 6 पार्षदों के नहीं आने की वजह से कोरम पूरी नहीं हो सकी। ऐसे में साधारण सभा की बैठक को स्थगित कर दिया गया।