पाल पादर में कलेक्टर की रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में भागीदारी निभाने का किया आव्हान

पाल पादर में कलेक्टर की रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं,  वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में भागीदारी निभाने का किया आव्हान

डूंगरपुर जिले की ग्राम पंचायत पाल पादर में कलेक्टर रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना वही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। वही चौपाल में कलेक्टर ने ग्रामीणों से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में भागीदारी निभाने का आव्हान किया। 

डूंगरपुर । जिले की बिछीवाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पालपादर राजकीय स्कूल में कलेक्टर अंकित कुमार सिंह की रात्रि चौपाल लगी। रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर ने  एक-एक कर ग्रामीणों की परिवेदनाए सुनी।

WhatsApp Image 2025-06-05 at 9.59.10 PM
डूंगरपुर | पाल पादर रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर ग्रामीणों की समस्याएं,सुनते हुए |

 

ग्रामीणों ने लिंबाडा फला वार्ड नंबर 1 बंद पुलिया को चालू करवाने, मां बाड़ी केंद्र खोलने, सीसी सड़क बनवाने सहित अन्य परिवेदनाएं प्रस्तुत की।

WhatsApp Image 2025-06-05 at 9.58.41 PM
डूंगरपुर | पाल पादर रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर ग्रामीणों की समस्याएं,सुनते हुए |

 

जिस पर कलेक्टर ने अधिकारियों से तथ्यात्मक जानकारी लेकर  समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। चौपाल में वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित परिवेदनाओं का हाथों हाथ निस्तारण भी किया गया।

WhatsApp Image 2025-06-05 at 9.58.23 PM
डूंगरपुर | पाल पादर रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर लाभार्थियों के साथ |

 

WhatsApp Image 2025-06-05 at 9.58.23 PM
डूंगरपुर | पाल पादर रात्रि चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों |
WhatsApp Image 2025-06-05 at 9.59.02 PM
डूंगरपुर | पाल पादर रात्रि चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों |

 

इधर चौपाल में कलेक्टर ने सरकार के वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की जानकारी ग्रामीणों को दी और अभियान में अपनी भागीदारी भी निभाने का आव्हान किया। इधर चौपाल में 10 वी और 12 वी कक्षा के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण कर अभिनंदन भी किया गया।

Related Posts

Latest News

<span class="t-orange">गामडा बीड बना मॉडल विलेज,</span>  ग्रामीणों को मिल रही बीमा व वित्तीय योजनाओं की सौगात गामडा बीड बना मॉडल विलेज, ग्रामीणों को मिल रही बीमा व वित्तीय योजनाओं की सौगात
पुण्य स्मृति में रक्तदान : जसेला में 1 अगस्त को समाजसेवी स्व. केशवजी दादा की स्मृति में होगा विशाल रक्तदान शिविर
भाजपा की शिव यात्रा का धम्बोला के खाखलेश्वर महादेव मंदिर से हुआ आगाज, तीन चरणों में 63 शिव मंदिरों तक पहुंचेगी यात्रा
भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है, उसके सुख - दुख में पार्टी भागीदारी निभाएगी - भाजपा जिलाध्यक्ष पटेल
डूंगरपुर के बेरणिया फला में वन विभाग के पिंजरे में में कैद हुआ लेपर्ड
भाजपा के जिला महामंत्री बने सूरमाल  परमार, देव सोमनाथ मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
धंबोला पुलिस ने जुआ खेलते हुए 7 जुआरियों को किया गिरफ्तार
शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पत्रिका का हुआ विमोचन, परम पूज्य महन्त श्री शिव शंकरदास जी महाराज राम बोला मठ डुगरपुर के आशीर्वाद से हुआ सम्पन्न 
चौरासी विधानसभा क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े का समापन
शिक्षा से ही क्षेत्र का विकास संभव है- सोनू कुमार गुर्जर
सरकार नियमों में बदलाव करे, तब ही किसान करवाएंगे फसल बीमा: किसान संगठन
श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती चौरासी विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ में मनाई