वन्यजीव गणना में डूंगरपुर के लिए खुश खबर : हमारे जंगलों में 4 लेपर्ड समेत 3185 वन्यजीव बढ़े, सबसे ज्यादा 3917 मोर, 19 सफेद गिद्ध भी दिखे

वन्यजीव गणना में डूंगरपुर के लिए खुश खबर : हमारे जंगलों में 4 लेपर्ड समेत 3185 वन्यजीव बढ़े, सबसे ज्यादा 3917 मोर, 19 सफेद गिद्ध भी दिखे

डूंगरपुर के जंगलों से आई खुशखबरी, वन्यजीवों की संख्या में वृद्धि, चार लेपर्ड समेत 3 हजार से अधिक जीव, मोरों की भरमार और दुर्लभ गिद्ध-सारस भी दिखाई दिए।

डूंगरपुर | वन विभाग की ओर से इस बार 11 ओर 12 जून को जिले के 9 वन खंड में 40 वाटर हॉल पर वन्य जीव गणना की गई थी। 13 दिनों बाद वन्य जीव गणना की रिपोर्ट सामने आई है। इसमें वन्य जीवो में बढ़ोतरी वन्य जीव प्रेमियों के लिए खुश खबर है। उपवन संरक्षक रंगास्वामी ने बताया कि डूंगरपुर जिले के जंगलों में इस बार 9 हजार 611 वन्य जीव नजर आए है। जबकि पिछली बार 6 हजार 426 वन्य जीव दिखे थे। 3 हजार 185 वन्य जीवो की बढ़ोतरी डूंगरपुर के जंगलों में बेहतर माहौल की ओर संकेत दे रहा है। 
 
WhatsApp Image 2025-06-25 at 1.38.33 PM (2)
 
डीएफओ ने बताया कि इस बार 21 लेपर्ड दिखाई दिए है। जबकि पिछली बार 18 लेपर्ड दिखे थे। 4 लेपर्ड बढ़े है। सबसे ज्यादा राष्ट्रीय पक्षी मोर की संख्या बढ़ी है। 1 हजार 450 मोर की संख्या एक साल में बढ़ गई। इस बार 3 हजार 917 मोर दिखे है। जबकि पिछली बार 2024 में मोर की संख्या 2467 थी। इसके अलावा इस बार मछुआरा बिल्ली 4, बिज्जु छोटा 26, सारस 42, सफेद गिद्ध 19 ओर जंगली मुर्गा 4 दिखाई दिए है। ये जानवर पिछली बार नहीं दिखे थे। ऐसे में सारस और सफेद गिद्ध दिखाई देना भी उत्साह जनक है। 
 
WhatsApp Image 2025-06-25 at 1.38.33 PM (1)
 
गिनती में 38 तरह के जानवर, दिखे सिर्फ 18
वन्य जीव गणना में वन विभाग की ओर से 38 तरह के जानवरों की सूची में रखा गया था। लेकिन गिनती में सिर्फ 18 जानवर ही दिखाने दिए। हालांकि ये जानवर पिछली बार से 4 ज्यादा है। 2024 वन्य जीव गणना में 14 जानवर दिखे थे। हालांकि इसमें में कई जानवर हमारे जंगलों में नहीं पाए जाते हैं तो कई जानवर दुर्लभ ओर विलुप्त हो रहे है 
 
: आइए जानते है कौनसे वन्य जीव दिखे
 
Wagadsandesh
 
डूंगरपुर के जंगलों का माहौल अच्छा
डीएफओ रंगास्वामी ने बताया कि डूंगरपुर के जंगलों में वन्य जीवों के लिए बेहतर है। वन क्षेत्रों में बहुतायत में पेड़ पौधों के साथ ही पर्याप्त पानी ओर जानवरों के लिए खाद्य सामग्री भी उपलब्ध है। यही वजह है कि वन क्षेत्र में जानवरों की बढ़ोतरी देखी जा रही है। वन क्षेत्र में जानवरों के लिए हर जगह पर्याप्त पानी की उपलब्धता के लिए कई काम भी करवाए जा रहे है। वही इसके साथ ही वन क्षेत्र में वन्य जीवो को सुरक्षित माहोल उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे है। 
 
WhatsApp Image 2025-06-25 at 1.38.33 PM
 
बहरहाल डूंगरपुर जिले में वन्यजीवों की बढ़ती संख्या वन विभाग और वन्य जीव प्रेमियों के लिए सुखद खबर है। वही  वन्य जीव के आंकड़े पर्यावरण के लिए अच्छे संकेत बताये जा रहे है | इधर ये अच्छे संकेत आगे भी बने रहे इसके लिए वन विभाग के साथ आम व्यक्ति को भी आगे आकर वन्यजीवो की सुरक्षा के लिए अपनी भागीदारी निभानी होगी |

Latest News

<span class="t-orange">शिक्षा से ही क्षेत्र का</span> विकास संभव है- सोनू कुमार गुर्जर शिक्षा से ही क्षेत्र का विकास संभव है- सोनू कुमार गुर्जर
सरकार नियमों में बदलाव करे, तब ही किसान करवाएंगे फसल बीमा: किसान संगठन
श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती चौरासी विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ में मनाई
ना शर्माना, ना घबराना, टीबी की जांच करवाना – वागड़ के अमित शाह का नारा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित
दलालों के साथ मिलकर पिता ने ही अपनी नाबालिग बेटी को 4 जगह बेचा, सभी जगह उससे रैप, आरोपी पिता ओर दलाल गिरफ्तार
डैयाणा स्कूल के दो छात्रों का एनएमएमएस परीक्षा में चयन, विद्यालय में हुआ सम्मान
आईएफडब्ल्यूजे सागवाड़ा विधानसभा की कार्यकारिणी का गठन : वरिष्ठ पत्रकार चंद्रेश व्यास अध्यक्ष नियुक्त
डूंगरपुर कांग्रेस सम्मेलन पर भाजपा प्रदेश मंत्री अनिता कटारा का पलटवार – “कांग्रेस ने किया आदिवासियों का शोषण, मोदी-भजनलाल सरकार दे रही है सम्मान और विकास”
एम्बुलेंस से शराब तस्करी, एक तस्कर गिरफ्तार, एक अन्य फरार, 10 कार्टन शराब की जब्त
एसडीएम ऑफिस के बाहर सीमलवाडा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन
डूंगरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, पीसीसी चीफ ने भाजपा सरकार को दी खुली चुनौती
ओबरी कस्बे में ट्रक की टक्कर से महिला घायल, खस्ताहाल पार्किंग व्यवस्था और सफेद लाइनिंग की लापरवाही उजागर