भारत आदिवासी पार्टी के अशोक रोत की ऐतिहासिक जीत : 570 मतों से हराया बीजेपी प्रत्याशी को
On

डूंगरपुर जिला परिषद वार्ड 12 के उपचुनाव में भारत आदिवासी पार्टी के अशोक कुमार रोत ने भाजपा के राजेश को 570 वोटों से हराया। अशोक को 6057 और राजेश को 5487 वोट मिले। जीत के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र सौंपा।
डूंगरपुर। पंचायत उपचुनाव मई 2025 में डूंगरपुर जिला परिषद के वार्ड नंबर 12 से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के प्रत्याशी अशोक कुमार रोत ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी राजेश को 570 वोटों से पराजित किया।
मतगणना परिणाम ने भाजपा ओर कांग्रेस को चोकाया
मतगणना परिणाम के अनुसार अशोक रोत को कुल 6057 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा के राजेश को 5487 मत मिले। निर्वाचन विभाग द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अशोक रोत को सौंपा गया।
10वीं तक पढ़े है अशोक रोत
अशोक रोत की जन्म तिथि 30 जुलाई 1987 है। वे एसटी वर्ग से आते हैं, और उन्होंने 10वीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की है। चुनाव में उनकी जीत को आदिवासी समाज की मजबूत एकजुटता और भारत आदिवासी पार्टी की क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता के रूप में देखा जा रहा है।
BAP समर्थकों में भारी उत्साह
इस जीत के बाद BAP समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला और मिठाई बांटी। यह जीत संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
ये है खास जानकारी:
विजेता : अशोक कुमार रोत (भारत आदिवासी पार्टी)
प्राप्त वोट : 6057
निकटतम प्रतिद्वंदी : राजेश (भाजपा) - 5487 वोट
जीत का अंतर : 570 वोट
कुल वोटिंग : 13985 में से 13598 वैध वोट
वॉर्ड संख्या : 12, जिला परिषद डूंगरपुर
NOTA : 256 वोट
Edited By: कुलदीप सिंह (संवाददाता)