CM Bhajanlal Sharma Water Campaign - Wagad Sandesh

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान : सीमलवाड़ा ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में कलश यात्रा,पीपल पूजन ओर घाट पूजन कर जल संरक्षण का दिया संदेश
सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा ब्लॉक में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की गुरुवार से औपचारिक शुरुआत हो गई। ग्राम पंचायत उपला रास्ता में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में जल एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए जन जागरूकता की दिशा में सशक्त पहल की गई। कार्यक्रम में प्रधान कारी लाल ननोमा, उपखंड अधिकारी सोनू कुमार गुर्जर, तहसीलदार भींवाराम वर्मा, विकास अधिकारी ललित कुमार पंड्या, रेंजर नरेश कुमार निनामा, अति. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी धनपाल भोई की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जलग्रहण विभाग द्वारा निर्मित एनिकट निर्माण कार्य क्रमांक 316 का लोकार्पण भी मंत्रोच्चार के साथ किया गया, जिसमें पंडित संजय त्रिवेदी द्वारा विधिवत पूजन संपन्न कराया गया।

महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा निकालकर जन सहभागिता का संदेश दिया, वहीं पौधारोपण कर हरियाली और जल संरक्षण के प्रति संकल्प व्यक्त किया गया। उपस्थित जनों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान कारी लाल ननोमा ने कहा कि राजस्थान में जल संकट एक गंभीर समस्या है। गिरते भूजल स्तर और जलवायु परिवर्तन ने स्थिति को और अधिक जटिल बना दिया है। ऐसे में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किया गया वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान समयानुकूल और अत्यंत आवश्यक कदम है। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के शुभ संयोग पर 5 जून से शुरू हुआ यह अभियान 20 जून तक चलेगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा जल संरक्षण से संबंधित गतिविधियों का आयोजन कर आमजन को जागरूक किया जाएगा।

सीमलवाड़ा। ब्लॉक स्तरीय वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की शुरुआत में पूजा अर्चना करते हुए। - फोटो : गुणवंत कलाल

बांसिया पंचायत में पूजन और शपथ कार्यक्रम

इसी अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बांसिया में चौंवडिया तालाब घाट पर पीपल पूजन एवं गंगा पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। गोविंद गुरु जन्मस्थली धुनी मगरी धाम के गिरवर गिरी महाराज के सानिध्य में पूजन संपन्न हुआ। पंचायत समिति सदस्य विमल प्रकाश डोडियार ने उपस्थित जनों को जल संचय और संरक्षण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सरपंच सूरज देवी डोडियार, ग्राम विकास अधिकारी भंवरलाल बंजारा, एएनएम दुर्गा डामोर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुंदर यादव, कनिष्ठ लिपिक नाथूलाल यादव, वार्ड उप भीखा भाई बारिया, बंशीलाल रावल, रामचंद्र ताबियाड़, विनोद यादव, रामलाल यादव सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत सीमलवाड़ा में करण सागर तालाब पर गंगा पूजन

ग्राम पंचायत सीमलवाड़ा में सरपंच विजयपाल डोडियार के नेतृत्व में करण सागर तालाब घाट पर गंगा पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित मनोहर लाल दीक्षित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया गया और ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।