sagwara roadways - Wagad Sandesh

सागवाड़ा डिपो का जिला प्रबंधक ने किया निरीक्षण, पालिकाध्यक्ष को सौंपी यात्री सुविधाएं सुधारने की मांग
सागवाड़ा। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम डूंगरपुर आगार के मुख्य प्रबंधक हरदीप सिंह ने गुरुवार को सागवाड़ा डिपो का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष आशीष गांधी, पार्षदगण तथा निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बस स्टैंड की स्थिति सुधारने की मांग

निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रबंधक ने डिपो परिसर का भ्रमण कर शौचालय, पेयजल, सफाई आदि मूलभूत सुविधाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और सुधार की आवश्यकता जताई। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष गांधी को मांगपत्र सौंपते हुए यात्री सुविधाओं में बस स्टैंड की मरम्मत, महिला-पुरुषों के लिए अलग शौचालय, शुद्ध पेयजल व्यवस्था तथा पुराने शौचालयों के नवीनीकरण की मांग की गई।

मांगों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा किया जाएगा

पालिकाध्यक्ष आशीष गांधी ने इस अवसर पर कहा कि “सागवाड़ा एक महत्वपूर्ण नगर है और यहां से विभिन्न दिशाओं में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सुविधाजनक और समयबद्ध बस सेवाएं अति आवश्यक हैं। अन्य सुधारात्मक मांगों को भी प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा किया जाएगा।”

डिपो परिसर में सभी दीवारों का रंग-रोगन, दीवारों पर चित्रांकन किया जाएगा, जिससे परिसर सौंदर्यपूर्ण दिखे। परिसर में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, पार्किंग क्षेत्र की नियमित सफाई तथा संपूर्ण डिपो की साफ-सफाई के लिए सफाईकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी।                          - आशीष गांधी, पालिकाध्यक्ष, नगरपालिका सागवाड़ा

यात्रियों ने रखीं सीधी बस सेवा की मांगे

इस दौरान यात्रियों ने भी डिपो में सुविधाओं की कमी को लेकर दो प्रमुख मांगें रखीं कि सागवाड़ा से जयपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाए और देर शाम सागवाड़ा से उदयपुर होते हुए आसपुर के लिए बस चलाई जाए।

स्थानीय स्तर पर जो सुधार संभव हैं, उन पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी और शेष प्रमुख मांगों को निगम मुख्यालय तक भेजा जाएगा, ताकि शीघ्र समाधान संभव हो सके।                                                                   - हरदीप सिंह, मुख्य प्रबंधक, डूंगरपुर आगार

लोकप्रतिनिधियों और कर्मचारियों की मौजूदगी

इस अवसर पर पार्षद हरिश सोमपुरा, मनोज कसारा, विमल कलासुआ, करण हरिजन, भाजपा नगर अध्यक्ष यशवंत गवारिया, प्रकाश खटीक सहित पालिकाकर्मी एवं रोडवेज स्टाफ उपस्थित रहे।