Banswara News - Wagad Sandesh

हर घर रक्तवीर अभियान : जमना नशा मुक्ति केंद्र से 12 रक्तवीरो ने किया रक्तदान
बाँसवाड़ा | ब्लड बैंक में हो रही नियमित रक्त की कमी को देखते हुए  हर घर रक्त वीर अभियान को आगे बढ़ा रक्तदान जनजागृति का कार्य कर रहे सपना फाउंडेशन द्वारा जमना नशा मुक्ति केंद्र के सहयोग से  महात्मा गांधी चिकित्सालय ब्लड बैंक बांसवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 12 रक्तवीरों द्वारा रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वाले रक्त वीरों में विनोद चौधरी द्वारा 36 बार, साजिद द्वारा दूसरी बार, प्रेम राज बिश्नोई, धारूराम चौधरी, रोहित कटारा, बालकिशन महेंद्र चौधरी, नरपत सिंह, संजय सिन्हा,अजय नेहरा, सौरभ एवं सोनू वर्मा द्वारा पहली बार रक्तदान किया गया।

इस अवसर पर जमना नशा मुक्ति केंद्र के संस्थापक वीरेंद्र चौधरी, इंचार्ज रमेश चौधरी, समाजसेवी युवराज सिंह गेहूवाड़ा, सपना फाउंडेशन के मार्गदर्शक कन्हैया लाल यादव, संस्थापक विश्वंभर मेघवाल, मीडिया प्रभारी मामराज उपस्थितरहे। संरक्षक कन्हैया लाल यादव सपना फाउंडेशन की मुहिम को हर घर तक पहुंचाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले सभी रक्त वीरों का आभार व्यक्त किया गया एवं रक्तदान को जीवन का सर्वश्रेष्ठ दान बताया गया। ब्लड बैंक से नरेंद्र बघेल, नम्रता दवे, हिना, महेश यादव,मोहन त्रिवेदी का विशेष सहयोग रहा।

प्रशासक पद से सरपंच को हटाया :सालभर में एक भी डॉक्युमेंट साइन नहीं किए, शिकायत पर विभाग ने लिया फैसला
बाँसवाड़ा | अरथूना क्षेत्र की रैयाना ग्राम पंचायत में सरपंच व प्रशासक संजय चरपोटा को राज्य सरकार ने पद से हटा दिया है। अब पंचायत में नए प्रशासक की नियुक्ति को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उप सरपंच सामान्य जाति से है, जबकि सरपंच का पद आरक्षित श्रेणी में आता है। ऐसे में किसी वार्ड पंच को जिम्मेदारी दी जा सकती है।

आरोप है कि चरपोटा पिछले करीब एक साल से पंचायत से पूरी तरह नदारद थे। न तो वे पंचायत में उपस्थित हो रहे थे और न ही किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे थे। इससे पंचायत के तमाम विकास कार्य ठप हो गए। पंचायत सचिव ने उनके खिलाफ जिला परिषद को रिपोर्ट भेजी थी, जिसके बाद कुछ अन्य ग्रामीणों ने भी चरपोटा की निष्क्रियता की शिकायत की।

शासक की नियुक्ति को लेकर स्थायी गाइडलाइन नहीं

जब किसी पंचायत में सरपंच को हटाया जाता है, तो सामान्यतः उप सरपंच को कार्यभार सौंपा जाता है, लेकिन यदि वह अयोग्य हो या आरक्षण नियमों के अनुसार उपयुक्त न हो, तो सक्रिय और योग्य वार्ड पंच को जिम्मेदारी दी जाती है। हालांकि प्रशासक की नियुक्ति को लेकर स्थायी गाइडलाइन नहीं है, इसलिए प्रशासन इस बार किसी सक्षम जनप्रतिनिधि को जिम्मेदारी देना चाहता है।

हम प्रशासक के लिए सरपंच वाली नियमावली नहीं अपनाते। पहले भी कई बार सचिवों को कार्यभार सौंपा गया है। फिर भी हमारी प्राथमिकता रहेगी कि किसी सक्षम जनप्रतिनिधि को यह जिम्मा मिले। - गोपाललाल स्वर्णकार, सीईओ, जिला परिषद बांसवाड़ा

राजनीतिक दखल से देरी

कार्रवाई में देरी का कारण राजनीतिक दखल बताया जा रहा है। जिले के एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार के समर्थन के चलते चरपोटा को हटाने में प्रशासन को समय लगा। आखिरकार जिला कलक्टर के निर्देश पर जांच हुई और रिपोर्ट विभाग को भेजी गई। इसके आधार पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उप सचिव इंद्रजीत सिंह ने चरपोटा को हटाने के आदेश जारी कर दिए।

सक्रिय सदस्य सिर्फ चार

रैयाना ग्राम पंचायत में कुल 9 वार्ड हैं। सरपंच को हटाने के बाद 8 वार्ड मेंबर शेष हैं। इनमें से रमतू खांट, गंगा देवी, वर्षा पाटीदार और प्रकाशचंद्र को विभाग ने सक्रिय माना है, जबकि उप सरपंच जीवनलाल पाटीदार समेत सुदेश, दीपक कुमार पंचाल, शंकर लाल और शारदा देवी यादव निष्क्रिय सदस्यों की सूची में हैं। प्रशासन अब सक्रिय सदस्यों में से किसी एक को कार्यभार सौंपने की दिशा में काम कर रहा है।