Weather Update - Wagad Sandesh

ओबरी में पहली बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, मुख्य बाजार और बस स्टैंड जलमग्न
ओबरी। मानसून की पहली ही बारिश ने ओबरी कस्बे की वर्षों पुरानी जल निकासी समस्या को फिर उजागर कर दिया। मंगलवार शाम को हुई करीब एक घंटे की मूसलाधार बारिश से बस स्टैंड क्षेत्र और मुख्य बाजार एक फीट तक पानी में डूब गया। बाजार क्षेत्र में दुकानों के सामने पानी का सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे आमजन और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सब्ज़ी मंडी, ठेले, दुपहिया वाहन और पैदल चल रहे लोग जलभराव के कारण जगह-जगह फंस गए। कीचड़ व गंदे पानी से होकर राहगीरों को गुजरना पड़ा। दुकानदारों ने अपने सामान को बचाने के लिए प्लास्टिक की तिरपालों और ऊंचे स्टैंडों का सहारा लिया। बारिश के बीच भी लोग खरीदारी को मजबूर रहे, लेकिन गंदगी और दुर्गंध से स्थिति और विकट हो गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ओबरी लंबे समय से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रहा है, जहां हर साल बरसात में यही हालात बनते हैं। वर्षों से केवल निरीक्षण और आश्वासन मिलते आए हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। पंचायत और प्रशासन द्वारा किए गए अस्थायी उपाय पहली ही बारिश में ध्वस्त हो गए।
व्यापारियों और नागरिकों ने पंचायत प्रशासन से स्थायी जल निकासी योजना को तत्काल लागू करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ, तो आगामी बारिशों में जनजीवन पूरी तरह ठप हो सकता है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाएगा।