Nagarpalika Sagwara - Wagad Sandesh

सागवाड़ा डिपो का जिला प्रबंधक ने किया निरीक्षण, पालिकाध्यक्ष को सौंपी यात्री सुविधाएं सुधारने की मांग
सागवाड़ा। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम डूंगरपुर आगार के मुख्य प्रबंधक हरदीप सिंह ने गुरुवार को सागवाड़ा डिपो का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष आशीष गांधी, पार्षदगण तथा निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बस स्टैंड की स्थिति सुधारने की मांग

निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रबंधक ने डिपो परिसर का भ्रमण कर शौचालय, पेयजल, सफाई आदि मूलभूत सुविधाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और सुधार की आवश्यकता जताई। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष गांधी को मांगपत्र सौंपते हुए यात्री सुविधाओं में बस स्टैंड की मरम्मत, महिला-पुरुषों के लिए अलग शौचालय, शुद्ध पेयजल व्यवस्था तथा पुराने शौचालयों के नवीनीकरण की मांग की गई।

मांगों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा किया जाएगा

पालिकाध्यक्ष आशीष गांधी ने इस अवसर पर कहा कि “सागवाड़ा एक महत्वपूर्ण नगर है और यहां से विभिन्न दिशाओं में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सुविधाजनक और समयबद्ध बस सेवाएं अति आवश्यक हैं। अन्य सुधारात्मक मांगों को भी प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा किया जाएगा।”

डिपो परिसर में सभी दीवारों का रंग-रोगन, दीवारों पर चित्रांकन किया जाएगा, जिससे परिसर सौंदर्यपूर्ण दिखे। परिसर में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, पार्किंग क्षेत्र की नियमित सफाई तथा संपूर्ण डिपो की साफ-सफाई के लिए सफाईकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी।                          - आशीष गांधी, पालिकाध्यक्ष, नगरपालिका सागवाड़ा

यात्रियों ने रखीं सीधी बस सेवा की मांगे

इस दौरान यात्रियों ने भी डिपो में सुविधाओं की कमी को लेकर दो प्रमुख मांगें रखीं कि सागवाड़ा से जयपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाए और देर शाम सागवाड़ा से उदयपुर होते हुए आसपुर के लिए बस चलाई जाए।

स्थानीय स्तर पर जो सुधार संभव हैं, उन पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी और शेष प्रमुख मांगों को निगम मुख्यालय तक भेजा जाएगा, ताकि शीघ्र समाधान संभव हो सके।                                                                   - हरदीप सिंह, मुख्य प्रबंधक, डूंगरपुर आगार

लोकप्रतिनिधियों और कर्मचारियों की मौजूदगी

इस अवसर पर पार्षद हरिश सोमपुरा, मनोज कसारा, विमल कलासुआ, करण हरिजन, भाजपा नगर अध्यक्ष यशवंत गवारिया, प्रकाश खटीक सहित पालिकाकर्मी एवं रोडवेज स्टाफ उपस्थित रहे।

सागवाड़ा नगरपालिकाः ₹13.20 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, कांग्रेस पार्षदों ने किया बहिष्कार
सागवाडा | नगरपालिका की साधारण सभा की बैठक पालिका अध्यक्ष आशीष गांधी की अध्यक्षता व सागवाडा विधायक शंकरलाल डेचा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई | इधर विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेसी पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार किया | वही बैठक में सागवाडा नगर में 13 करोड़ 20 लाख के विकास कार्यो के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों का अनुमोदन किया गया |

सागवाड़ा पालिका की बैठक में मौजूद पार्षद – विकास कार्यों को मिली मंजूरी

सागवाडा नगरपालिका कार्यालय के सभा भवन में साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई | बैठक में सागवाडा विधायक शंकरलाल डेचा, नगरपालिका अध्यक्ष आशीष गांधी सहित भाजपा व बीएपी समर्थित पार्षद मौजूद रहे | वही कांग्रेसी पार्षदों ने सागवाडा नगर एक पार्क में स्थापति महापुरुषों की प्रतिमाओं को हटाने के प्रस्ताव सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर बैठक का बहिष्कार किया | इधर कोरम पूरी होने पर बैठक शुरू हुई | बैठक में 13 करोड़ 20 लाख रूपये के गमरेश्वर तालाब के पास फूड जोन का निर्माण, सागवाडा से गामठवाडा रोड पर डिवाइडर निर्माण, पालिका क्षेत्र में सीसी सड़क व डामर सड़क निर्माण सहित अन्य विकास कार्य का अनुमोदन किया गया |

ज्ञापन सौंपते कांग्रेस पार्षदगण – नेताओं व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में दर्ज कराया विरोध

इसके साथ ही बैठक में वर्तमान में किराए के भवन में चल रही नगरपालिका के भवन को शिफ्ट करने, सागवाडा नगर में एक पार्क में बनी दांडी यात्रा को अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरित करने, नगरपालिका क्षेत्र में ऑडिटोरियम बनाने, आरा मोड़ पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगाने, सहित शहर में कई अन्य विकास कार्यो को लेकर विचार विमर्श करते हुए उन्हें करवाने का अनुमोदन किया गया | इधर इससे पहले कांग्रेसी पार्षदो ने बोर्ड बैठक के एजेंडे में शामिल कई मुद्दों के विरोध और सागवाडा नगरपालिका की जन विरोधी नीतियों के विरोध में सागवाडा नगर में रैली निकाली और बैठक में पहुंचकर विरोध जताया इसके साथ ही बैठक का बहिष्कार किया |

विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं व पार्षदों को संबोधित करते कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया

पालिका अध्यक्ष गांधी का आरोप – कांग्रेस विकास में बना रही रोड़ा, कार्य नहीं रुकेंगे

नगरपालिका साधारण सभा बैठक में पालिका अध्यक्ष आशीष गांधी ने कहा कि कांग्रेस विकास कार्यों में लगातार बाधा पहुंचा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी और जनता से किए वादों को हर हाल में पूरा किया जाएगा। कांग्रेस पार्षदों के बहिष्कार पर उन्होंने कहा कि यह गैरजिम्मेदाराना रवैया है, लेकिन इससे विकास कार्य नहीं रुकेंगे।