Jaipur luxury flats - Wagad Sandesh

नगर पालिका EO के 8 ठिकानों पर ACB की रेड : काली कमाई से 80 लाख का फार्म हाउस बनाया, जयपुर में 1.30 करोड़ के फ्लैट खरीदे
जयपुर | भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने कोटपूतली-बहरोड़ जिले की नगरपालिका पावटा-प्रागपुरा के अधिशाषी अधिकारी (ईओ) फतेह सिंह मीणा के 8 ठिकानों पर रेड डाली। इसमें जयपुर के जगतपुरा, विराटनगर, पावटा (कोतपूतली-बहरोड़), शाहपुरा (जयपुर), कोटपूतली, थानागाजी (अलवर) के विभिन्न ठिकाने व ऑफिस शामिल हैं। मंगलवार तड़के एसीबी को सर्च के दौरान कई अहम डॉक्यूमेंट भी मिले हैं।

राजकीय सेवा में होते हुए आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर एसीबी टीम ने यह कार्रवाई की है। आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर चल रही कार्रवाई में करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति में निवेश की जानकारी सामने आई है। एसीबी टीमों को कई अन्य अहम डॉक्यूमेंट भी मिले हैं। जल्द ही टीम सर्च पूरा कर काली कमाई का डिटेल में खुलासा करेगी। एसीबी के डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया- एसीबी को ईओ फतेह सिंह मीणा के आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। एसीबी की ओर से गोपनीय सत्यापन में राजकीय सेवा में नियुक्त होने से अब तक 273 प्रतिशत आय से अधिक संपत्ति अर्जित करना सामने आया। फतेह सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया गया है।

काली कमाई से बनाई संपत्ति

फतेह सिंह की ओर से जगतपुरा जयपुर में दो लग्जरी फ्लैट करीब 1.30 करोड़ रुपए के खरीदे गए हैं। नीमकाथाना के दीपावास में 1.05 हेक्टेयर जमीन खरीदी है। अलवर के थानागाजी में अपने परिचित के नाम पर करीब 15 बीघा भूमि खरीद कर फॉर्म हाउस डेवलप कर करीब 80 लाख रुपए बेनामी निवेश किए गए हैं।

इन ठिकानों पर रेड

1. जयपुर के जगतपुरा में त्रिमूर्ति एरेना स्थित दो फ्लैट्स।

2. अलवर के थानागाजी में भर्तृहरि तिराहा स्थित ईओ फतेह सिंह के घर

3. अलवर के थानागाजी में गढ़ बसई स्थित फॉर्म हाउस

4. कोटपूतली के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले नजदीकी प्रमेाद कुमार वर्मा के घर

5. शाहपुरा (जयपुर) के अजीतगढ़ रोड पर रहने वाले नजदीकी कैलाश गुर्जर के घर

6. प्रागपुरा पावटा (कोटपूतली-बहरोड़) में ईओ फतेह सिंह का किराए का मकान

7. प्रागपुरा पावटा में नगर पालिका का ईओ ऑफिस

8. नगर पालिका व विराट नगर (जयपुर ग्रामीण) स्थित संबंधित स्थान व ऑफिस पर