Bhiluda - Wagad Sandesh

भीलूड़ा की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल पहुंचा कलेक्टर के पास, बावड़ियों के जीर्णोद्धार और पेयजल पाइपलाइन बदलने की मांग, कलेक्टर से की मुलाकात
डूंगरपुर। भीलूड़ा गांव की लंबे समय से अनदेखी की जा रही ज्वलंत समस्याओं को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने गांव की तीन प्रमुख समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल संकट गंभीर बना हुआ है। बरसात के दिनों में गंदा और मटमैला पानी पीने को ग्रामीण मजबूर हैं। ऐसे में गांव की प्राचीन बावड़ियाँ  रूपण बावड़ी और बला बावड़ी का जीर्णोद्धार और गहराईकरण कर इन्हें पेयजल स्रोत के रूप में पुनः उपयोगी बनाया जाए। इसके साथ ही, गांव में करीब 50 साल पुरानी पेयजल पाइपलाइन आज भी उपयोग में है, जो जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ग्रामीणों ने मांग की कि गांव में नई पाइपलाइन डलवाकर घर-घर नल योजना को शीघ्र लागू किया जाए। तीसरी प्रमुख मांग गांव में वर्षों से जर्जर हालत में पड़े पुराने सरकारी भवनों को पंचायत को हैंडओवर करने की रही, ताकि उनका उपयोग सार्वजनिक कार्यों में हो सके। प्रतिनिधिमंडल में नरेंद्र पंड्या, लक्ष्मण पंचाल, सुनील पंड्या, विनोद पंड्या, पुरुषोत्तम पंड्या, नरेंद्र भगत, हेमेन्द्र जोशी, कमलाशंकर जोशी, भोगीलाल सुथार, मानशंकर भट्ट, मांगीलाल भट्ट, डायलाल पंचाल, दिनेश पंचाल, अशोक पाठक, प्रकाश पंचाल, मंगलजी पाटीदार, रमेश पाटीदार, जगदीश भगत सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।

भीलूड़ा में अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जिम्मेदार अधिकारी मौन
सागवाड़ा। सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़ी ग्राम पंचायत भीलूड़ा में इन दिनों अघोषित बिजली कटौती ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया है। भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार हो रही बिजली गुल होने की समस्या से आमजन परेशान हैं। खास बात यह है कि विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान देना तो दूर, ग्रामीणों के फोन तक उठाना मुनासिब नहीं समझते।

ग्रामीणों का कहना है कि बीते कई दिनों से बिजली कभी भी, कहीं भी कट जाती है और कई-कई घंटे तक नहीं आती। न तो कोई पूर्व सूचना दी जाती है और न ही कटौती का कोई निर्धारित समय है। इस अघोषित कटौती ने बच्चों, बुजुर्गों, किसानों और दुकानदारों सभी को प्रभावित कर रखा है।

रोजमर्रा के काम ठप, इन्वर्टर भी जवाब दे रहे

बिजली नहीं रहने के कारण गाँव में आटा चक्की व पेयजल बंद होने से आमजन को भारी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है |  ग्रामीणों के मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, इन्वर्टर भी ठप हो जाते हैं और रात को घरों में अंधेरा छा जाता है। छोटे दुकानदारों की बिक्री पर असर पड़ा है, दूध, आइसक्रीम और किराना से जुड़े व्यवसाय पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

एक ग्रामीण ने बताया कि, “बिजली तो जैसे भगवान भरोसे चल रही है। दिन में 5-6 बार जाती है और रात में भी चैन नहीं मिलता। जब बिजली जाती है, तब कोई बताने वाला नहीं होता और फोन करने पर अधिकारी फोन उठाते ही नहीं।”

गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों की हालत खराब

भीलूड़ा में तापमान लगभग 42 डिग्री के पार है और लगातार उमस बढ़ रही है। ऐसे में बिजली की कटौती से बच्चों और बुजुर्गों की तबीयत पर असर पड़ रहा है। कई घरों में पंखे और कूलर भी बिजली के इंतजार में ठहर गए हैं। बीमार लोगों के लिए यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

ग्रामीणों ने जताया रोष, विभागीय कार्यशैली पर उठाए सवाल

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के प्रति गहरी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि विभागीय अधिकारियों की निष्क्रियता और जवाबदेही की कमी से समस्याएं और बढ़ रही हैं। कई ग्रामीणों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि जल्द स्थिति नहीं सुधरी तो वे बिजली कार्यालय का घेराव करेंगे।

भीलूड़ा NH-927 पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत: पांच दिन पहले मुंबई से घर लौटे युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल
सागवाड़ा। डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भीलूड़ा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 927 पर उस वक्त हुआ जब दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

हादसे में मृतक युवक की पहचान भीलूड़ा निवासी संतोष (30) पुत्र भेमजी जोगी के रूप में हुई है। संतोष हाल ही में मुंबई से अपने गांव लौटा था, जहां वह चाय की दुकान चलाकर परिवार का पेट पालता था। संतोष के माता-पिता का निधन उसके बचपन में ही हो गया था, जिसके बाद से पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। पांच दिन पहले ही वह गांव लौटा था ताकि कुछ दिन परिवार के साथ बिता सके, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

सागवाड़ा | भीलूड़ा NH-927 पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत के मौजूद लोग |

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े

सागवाड़ा पुलिस के अनुसार, डोली निवासी कुलदीप (25) पुत्र मणिलाल मोर और गड़ा लालसिंह निवासी नरेंद्र डामोर (35) बाइक पर सवार होकर माही वगेरी की ओर से आ रहे थे। वहीं संतोष बस स्टैंड से अपने घर की ओर लौट रहा था। भीलूड़ा के तीन मोड़ के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों की मदद से पहुंचाया अस्पताल, लेकिन बच नहीं सके संतोष

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। सागवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सागवाड़ा चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टरों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया, जबकि कुलदीप और नरेंद्र को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

सागवाड़ा | भीलूड़ा NH-927 पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में मृतक भीलूड़ा निवासी संतोष जोगी |

दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

संतोष की असमय मौत से गांव में शोक की लहर है। संतोष अपने पीछे तीन साल की बेटी और दो साल के बेटे को छोड़ गया है। परिवार पहले ही माता-पिता को खो चुका था, अब बच्चों के सिर से पिता का भी साया उठ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि संतोष बेहद मेहनती और जिम्मेदार युवक था, जो अकेले अपने पूरे परिवार का सहारा था।