sagwara news - Wagad Sandesh

गामडा बीड बना मॉडल विलेज, ग्रामीणों को मिल रही बीमा व वित्तीय योजनाओं की सौगात
सागवाड़ा। ग्रामीण अंचलों में वित्तीय जागरूकता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनिवाईज वित्तीय साक्षरता केंद्र सागवाड़ा की ओर से मंगलवार को गामडा बीड में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह केंद्र भारतीय रिजर्व बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से क्रिसिल फाउंडेशन द्वारा संचालित किया जा रहा है। गामडा बीड, जिसे मॉडल विलेज के रूप में चयनित किया गया है, ग्राम पंचायत पिपलागंज के अंतर्गत आता है। कार्यक्रम का संचालन सागवाड़ा सेंटर मैनेजर लोकेश कुमार उपाध्याय ने किया। उन्होंने मॉडल विलेज में होने वाले कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि गाँव के 18 वर्ष से 70 वर्ष तक के सभी लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और अन्य वित्तीय योजनाओं के लाभ भी ग्रामीणों तक पहुँचाए जाएंगे।

शिविर में राजस्थान ग्रामीण बैंक गामडा ब्रह्मणिया की ओर से सहयोग प्रदान किया गया। बैंक शाखा प्रबंधक नरेश कुमार राठौड़ ने ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं, बैंक मित्रा दुर्गा भगोरा ने मौके पर ही ग्रामीणों का बीमा कर योजना से जोड़ा। ग्राम पंचायत पिपलागंज की सरपंच पार्वती देवी रोत ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में बीमा योजनाओं से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि "सरकार द्वारा दी जा रही यह सुविधाएँ हमारे गाँव के लोगों के भविष्य को सुरक्षित बनाएंगी और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।" इस अवसर पर जितेंद्र जी रोत, गोतम लाल, चंदू, हाजू देवी, रामचंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे गाँव में जागरूकता बढ़ेगी और आर्थिक सुरक्षा मजबूत होगी।

डूंगरपुर कांग्रेस सम्मेलन पर भाजपा प्रदेश मंत्री अनिता कटारा का पलटवार – “कांग्रेस ने किया आदिवासियों का शोषण, मोदी-भजनलाल सरकार दे रही है सम्मान और विकास”
सागवाड़ा। डूंगरपुर में कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के बयानों को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री अनिता कटारा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक आदिवासी समाज को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया और उनके विकास की बजाय उन्हें योजनाओं और सुविधाओं से वंचित रखा।

अनिता कटारा ने कहा, “कांग्रेस आज आदिवासी युवाओं को जोड़ने की बात कर रही है, लेकिन उसके शासनकाल में ना शिक्षा, ना स्वास्थ्य और ना ही रोजगार की ठोस योजनाएं बनीं। केवल वादे किए गए, जबकि ज़मीन पर कुछ नहीं उतरा।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आदिवासी समाज के लिए ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन जैसी योजनाएं सीधे आदिवासियों तक पहुंची हैं। साथ ही राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने भी बजट में विशेष प्रावधान कर आदिवासी अंचलों के विकास को प्राथमिकता दी है।

कटारा ने दो टूक कहा, “भाजपा ने आदिवासी समाज को सिर्फ वोट नहीं, सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण दिया है। मोदी और भजनलाल शर्मा की जोड़ी राजस्थान में आदिवासियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रही है।”

उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि “जो पार्टी दशकों तक शोषण करती रही, वो आज आदिवासियों के नाम पर घड़ियाली आँसू बहा रही है, लेकिन अब जनता समझ चुकी है कि उनका भविष्य भाजपा के साथ ही सुरक्षित है।”

ओबरी कस्बे में ट्रक की टक्कर से महिला घायल, खस्ताहाल पार्किंग व्यवस्था और सफेद लाइनिंग की लापरवाही उजागर
ओबरी। ओबरी कस्बे के मुख्य बाजार में मंगलवार को ट्रैफिक अव्यवस्था के चलते एक ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला को तुरंत सागवाड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। यह हादसा सिर्फ एक वाहन की लापरवाही नहीं, बल्कि प्रशासन और ग्राम पंचायत की संयुक्त निष्क्रियता का परिणाम माना जा रहा है।

ओबरी। घटना के बाद मौके पर जमा भीड़।

बाजार क्षेत्र में ग्राम पंचायत द्वारा कुछ माह पूर्व ही सफेद लाइनिंग कर पार्किंग व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया गया था, लेकिन वह भी महज़ औपचारिकता साबित हुई। चंद दिनों में ही वह लाइनिंग मिट गई, जिससे पार्किंग की कोई स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं रहा और वाहन मनमर्जी से खड़े किए जाने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में हुई सीएलजी बैठकों में भी ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर मुद्दा उठाया गया था, लेकिन समाधान के नाम पर केवल आश्वासन ही मिले। वर्तमान डिप्टी द्वारा बाजार में दो पुलिसकर्मियों की तैनाती का आश्वासन दिया गया था, जो अब तक धरातल पर नहीं उतरा।

सागवाड़ा डिपो का जिला प्रबंधक ने किया निरीक्षण, पालिकाध्यक्ष को सौंपी यात्री सुविधाएं सुधारने की मांग
सागवाड़ा। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम डूंगरपुर आगार के मुख्य प्रबंधक हरदीप सिंह ने गुरुवार को सागवाड़ा डिपो का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष आशीष गांधी, पार्षदगण तथा निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बस स्टैंड की स्थिति सुधारने की मांग

निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रबंधक ने डिपो परिसर का भ्रमण कर शौचालय, पेयजल, सफाई आदि मूलभूत सुविधाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और सुधार की आवश्यकता जताई। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष गांधी को मांगपत्र सौंपते हुए यात्री सुविधाओं में बस स्टैंड की मरम्मत, महिला-पुरुषों के लिए अलग शौचालय, शुद्ध पेयजल व्यवस्था तथा पुराने शौचालयों के नवीनीकरण की मांग की गई।

मांगों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा किया जाएगा

पालिकाध्यक्ष आशीष गांधी ने इस अवसर पर कहा कि “सागवाड़ा एक महत्वपूर्ण नगर है और यहां से विभिन्न दिशाओं में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सुविधाजनक और समयबद्ध बस सेवाएं अति आवश्यक हैं। अन्य सुधारात्मक मांगों को भी प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा किया जाएगा।”

डिपो परिसर में सभी दीवारों का रंग-रोगन, दीवारों पर चित्रांकन किया जाएगा, जिससे परिसर सौंदर्यपूर्ण दिखे। परिसर में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, पार्किंग क्षेत्र की नियमित सफाई तथा संपूर्ण डिपो की साफ-सफाई के लिए सफाईकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी।                          - आशीष गांधी, पालिकाध्यक्ष, नगरपालिका सागवाड़ा

यात्रियों ने रखीं सीधी बस सेवा की मांगे

इस दौरान यात्रियों ने भी डिपो में सुविधाओं की कमी को लेकर दो प्रमुख मांगें रखीं कि सागवाड़ा से जयपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाए और देर शाम सागवाड़ा से उदयपुर होते हुए आसपुर के लिए बस चलाई जाए।

स्थानीय स्तर पर जो सुधार संभव हैं, उन पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी और शेष प्रमुख मांगों को निगम मुख्यालय तक भेजा जाएगा, ताकि शीघ्र समाधान संभव हो सके।                                                                   - हरदीप सिंह, मुख्य प्रबंधक, डूंगरपुर आगार

लोकप्रतिनिधियों और कर्मचारियों की मौजूदगी

इस अवसर पर पार्षद हरिश सोमपुरा, मनोज कसारा, विमल कलासुआ, करण हरिजन, भाजपा नगर अध्यक्ष यशवंत गवारिया, प्रकाश खटीक सहित पालिकाकर्मी एवं रोडवेज स्टाफ उपस्थित रहे।

सागवाड़ा/ओबरी शक्ति केंद्रों पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस व आपातकाल स्मृति कार्यक्रम आयोजित
सागवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशानुसार, जिला संगठन एवं नगर मंडल सागवाड़ा के तत्वावधान में विभिन्न शक्ति केंद्रों पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में तथा आपातकाल स्मृति कार्यक्रम आयोजित किए गए। सागवाड़ा नगर मंडल के तहत गामोठवाड़ा पार्षद माया देवी गोगरोत के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रामचंद्र जोशी, मुख्य अतिथि हरिश्चंद्र सोमपुरा, अध्यक्षता यशवंत गवारिया तथा विशिष्ट अतिथि के.पी. सिंह चौहान, महामंत्री राधाकृष्ण टेलर्स, धुलजी यादव, नरेंद्र कुमार जोशी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई। नगर अध्यक्ष यशवंत गवारिया ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता रामचंद्र जोशी ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रहित में किए गए संघर्षों, बलिदान और आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी की सोच और सिद्धांतों से ही भाजपा आज एक सशक्त संगठन के रूप में खड़ी है और "विकसित भारत" का सपना साकार कर रही है।

वरिष्ठ भाजपा नेता हरिश्चंद्र सोमपुरा ने आपातकाल की 21 माह की त्रासदी को याद करते हुए बताया कि किस प्रकार जनता की आवाज दबा दी गई थी और लोकतंत्र खतरे में पड़ गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाकर जनजागरूकता फैलाती है। कार्यक्रम का संचालन के.पी. सिंह ने किया, आभार राधाकृष्ण टेलर्स ने जताया। इस अवसर पर दिनेश गोगरोत, नारायण यादव, कचरु यादव, लाभचंद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी कड़ी में पुनर्वास कॉलोनी शक्ति केंद्र पर मनोज कंसारा के निवास पर भी कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें वक्ता श्याम सुंदर भट्ट ने बलिदान दिवस व आपातकाल विषय पर विचार रखे। इस कार्यक्रम में मुकेश तिवारी, जीवनलाल पाटीदार, महेश शुक्ला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ओबरी मंडल के नंदोंड शक्ति केंद्र पर हुआ कार्यक्रम

ओबरी मंडल के अंतर्गत नंदोंड शक्ति केंद्र पर भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

महामंत्री चिराग मेहता एवं सुरेश भट्ट ने मुखर्जी के जीवन वृतांत पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका सम्पूर्ण जीवन देशभक्ति एवं लोकहित को समर्पित रहा। कश्मीर से धारा 370 हटाने की शुरुआत डॉ. मुखर्जी के विचारों की ही परिणति है। कार्यक्रम में चिराग मेहता, दिनेश प्रजापत, पूर्व महामंत्री चंदन सिंह चौहान, नाथूलाल पाटीदार, सुरेश भट्ट, प्रमोद, जगदीश पाटीदार, खुशबू दरजी सहित शक्ति केंद्र के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सागवाड़ा में पूर्व साक्षरता प्रेरकों ने विधायक और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा, अनुभव को मिले मान्यता की मांग
सागवाड़ा। सागवाड़ा ब्लॉक के पूर्व महात्मा गांधी पुस्तकालय एवं वाचनालय साक्षरता प्रेरकों ने राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तावित अटल सेवा प्रेरक भर्ती प्रक्रिया में अनुभव के आधार पर प्राथमिकता और समायोजन की मांग को लेकर गुरुवार को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सैकड़ों पूर्व प्रेरक एकजुट होकर सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, उपखंड अधिकारी तथा विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचे।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि वर्ष 2003 से 2018 तक राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महात्मा गांधी पुस्तकालय एवं वाचनालय योजना के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक पुरुष और एक महिला प्रेरक को नियुक्त किया गया था। ये प्रेरक 10 जुलाई 2003 से 31 मार्च 2018 तक प्रदेशभर के ग्रामीण क्षेत्रों में पुस्तकालय संचालन, साक्षरता प्रसार, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे। लेकिन 31 मार्च 2018 को सरकार द्वारा योजना को अचानक बंद कर दिए जाने से हजारों प्रेरक बेरोजगार हो गए। इसके बावजूद इन प्रेरकों ने अपने अनुभव, सेवा भावना और सामाजिक जुड़ाव को बनाए रखा।

अब जब राजस्थान सरकार ने 11,000 अटल सेवा प्रेरकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया प्रारंभ की है, तो शासन सचिवालय द्वारा संशोधित दिशा-निर्देशों में पूर्व प्रेरकों के अनुभव को प्राथमिकता देने की बात स्पष्ट रूप से कही गई है। इसी क्रम में टीएसपी (अनुसूचित जनजाति क्षेत्र) क्षेत्र के विशेष सामाजिक-सांस्कृतिक और शैक्षिक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए ज्ञापन के माध्यम से सरकार से अपील की गई कि पूर्व प्रेरकों को अनुभव के आधार पर प्रथम प्राथमिकता दी जाए और समायोजन की स्पष्ट नीति लागू की जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह परमार, सागवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष गौतमलाल यादव, चिखली ब्लॉक अध्यक्ष राजमल कटारा, क्रांतीलाल परमार, दिनेश बलाई, आनंद डेंडोर, नरेंद्र यादव, धनेश्वर डोडियार, हर्षा यादव, नीलम सेवक, कुसुम यादव, राजमल, लालशंकर समेत बड़ी संख्या में पूर्व प्रेरक मौजूद रहे।

पूर्व प्रेरकों ने कहा कि अटल सेवा प्रेरक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर उन्हीं लोगों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, जिन्होंने पूर्व में ग्रामीण विकास, साक्षरता और सामाजिक सेवा में वर्षों तक काम किया है। इससे एक ओर अनुभव का लाभ मिलेगा, वहीं दूसरी ओर समाज में सेवा की भावना को भी प्रोत्साहन मिलेगा। पूर्व प्रेरकों ने चेताया कि यदि अनुभव की अनदेखी हुई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपते समय प्रेरकों ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि सरकार द्वारा पूर्व प्रेरकों को दरकिनार किया गया, तो वे लोकतांत्रिक ढंग से प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे।

आपातकाल में संघ और जनसंघ कार्यकर्ताओं का योगदान अमिट, नारीशक्ति ने निभाई थी अपनी अहम् भूमिका — अनिता कटारा
सागवाड़ा । आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा राजस्थान प्रदेश मंत्री और पूर्व विधायक अनिता कटारा ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि “25 जून 1975 को देश पर थोपा गया आपातकाल लोकतंत्र पर सीधा हमला था । उस समय संविधान, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों को कुचल दिया गया । लेकिन इस संकट की घड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनसंघ के कार्यकर्ताओं ने जो भूमिकाएं निभाईं, वे आज भी लोकतंत्र की रक्षा की प्रेरणास्रोत हैं ।

संघ के स्वयंसेवक बने लोकतंत्र के अज्ञात प्रहरी

कटारा ने बताया कि “जब पूरे देश में डर और दमन का माहौल था, तब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हजारों स्वयंसेवकों ने भूमिगत रहकर लोकतंत्र को जीवित रखने का कार्य किया । उन्होंने न सिर्फ सूचनाएं पहुंचाई, आंदोलनकारियों को शरण दी, बल्कि विचारों की मशाल भी जलाए रखी । संघ की अनुशासित और राष्ट्रनिष्ठ संरचना ने उस कठिन समय में लोकतंत्र को नैतिक शक्ति दी ।” उन्होंने बताया कि “संघ के कई स्वयंसेवकों को महीनों जेल में यातनाएं दी गईं। उन पर कोई केस नहीं था, सिर्फ विचारों के कारण वे बंदी बनाए गए।"

आदिवासी अंचल में संघ और जनसंघ का संगठनात्मक साहस

उन्होंने बताया कि डूंगरपुर-बांसवाड़ा जैसे आदिवासी अंचल में संघ कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के आंदोलन को संगठनात्मक रूप से जीवित रखा । क्षेत्र में कई स्थानीय नेताओं को जेल में डाल दिया गया था, पर उनके पीछे संघ के सैकड़ों स्वयंसेवक खड़े रहे । उन्होंने गांव-गांव में संघ की शाखाएं चलाई जिससे लोकतंत्र के लिए आंतरिक प्रेरणा मिलती थी ।

महिलाओं का योगदान रहा अनुकरणीय

अनिता कटारा ने आपातकाल में महिलाओं की भूमिका को भी रेखांकित करते हुए कहा कि महिलाओं ने भी अपने स्तर पर दमननीति और गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज़ उठाई। महिलाओं ने सशक्त और साहसी, संदेशवाहक, रक्षक और प्रेरणास्रोत की भूमिकाएं निभाईं । उन्होंने कहा कि “आज जब हम सभी अमृतकाल की ओर बढ़ रहे हैं, तो यह याद रखना जरूरी है कि 1975 में जो सत्य की मशाल जली थी, वह संघ और जनसंघ के बल पर ही बुझने नहीं दी गई । यही प्रेरणा है हमारे ‘नवभारत’ की।”

ई-पेपर न्यूज़ डाउनलोड करे

Click Here

रामकथा वाचक कमलेश भाई शास्त्री ने दिल्ली में वरिष्ठ भाजपा नेताओं से की मुलाक़ात
सागवाडा। वागड़ अंचल की आध्यात्मिक ध्वनि को राष्ट्रव्यापी मंच पर पहुंचाने वाले, प्रख्यात रामकथा वाचक पं. कमलेश भाई शास्त्री का हालिया दिल्ली प्रवास ऐतिहासिक और बहुआयामी रहा। इस प्रवास के दौरान उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेताओं से शिष्टाचार भेंट कर वागड़ क्षेत्र की सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थिति को लेकर गहन चर्चा की। शास्त्री ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन)  बी.एल. संतोष, राजस्थान भाजपा प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवालव अरुण  सिंह से मुलाक़ात की। इस संवाद में सनातन धर्म की रक्षा, धर्मांतरण की चुनौती, और वामपंथी वैचारिक प्रभाव से उत्पन्न सामाजिक असंतुलन जैसे मुद्दों पर सारगर्भित विमर्श हुआ। शास्त्री ने कहा कि वागड़ क्षेत्र में रामकथा के माध्यम से जनचेतना और सामाजिक समरसता का वातावरण तैयार किया जा रहा है। उन्होंने नेताओं को अवगत कराया कि वागड़ में आगामी वर्षों में देश के प्रतिष्ठित संतों और कथाकारों द्वारा कथा आयोजनों की योजना बनाई जा रही है। विशेष रूप से बागेश्वर धाम के पूज्य पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने 2026 में वागड़ प्रवास को लेकर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की है। यह आयोजन क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्रबिंदु बनेगा। 23 जुलाई से धौलागढ़ में होने वाली रामकथा के बारे में भी जानकारी दी।

शास्त्री ने भाजपा नेताओं को वागड़ क्षेत्र में जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के तहत मोरन नदी पुनर्जीवन जैसे कार्यों की जानकारी दी, जिन्हें उन्होंने सराहा और भविष्य में इन प्रयासों को गति देने हेतु प्रोत्साहन का आश्वासन दिया।इससे पूर्व भी शास्त्री दिल्ली प्रवास के दौरान लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री डॉ. रामदास अठावले से भेंट कर वागड़ क्षेत्र की धार्मिक, सामाजिक और पर्यावरणीय गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा कर चुके हैं। पं. कमलेश भाई शास्त्री ने स्पष्ट किया कि उनकी न तो राजनीतिक महत्वाकांक्षा है, न कोई व्यक्तिगत संस्थान चलाने की योजना। उनका एकमात्र उद्देश्य  रामकथा के माध्यम से समाज में समरसता, शुचिता और सनातन चेतना का विस्तार करना है।

दंपति द्वारा की गई अनुठी पहल : सनातन की अलख जगा रहा है रामेश्वर भक्त मण्डल
सागवाडा | शनिवार शाम सागवाडा के पुजारवाडा निवासी मधुसुधन पुत्र भरतलाल संचावत ने अनुठी पहल करते हुये अपने विवाह की 15 वीं वर्षगांठ पर पाश्यत्तय संस्कृति को परे रखकर सनातनी संस्कृति को अपनाते हुये अपने निवास पर रामायण मनका 108 पाठ आयोजित करवाया। श्री रामेश्वर भक्त मंडल की ओर से यह 79 वां पाठ आयोजित कीया गया ।प्रीतम भोई के दिप मंत्रोच्चार से  प्रभु श्री राम की पुजा अर्चना कर तिलक के पश्चात यजमान दंपती ने दिप प्रज्वलित किया । विस्मय भोई ने गुरू वंदना, मयंक भोई ने सरस्वती वंदना एवं भावेश भोई ने गणेश वंदना की ।

मंडल अध्यक्ष राजेश भोई ने हनुमानजी का आव्हान किया तथा आसन पर विराजमान कर पाठ आरंभ कराया । मंडल संरक्षक मुकेश भोई ने मंडल की और से दंपति को विवाह वर्षगांठ की शुभकामनाये प्रेषित की ।रामायण मनका का पाठ अशोक भोई, संतोष भोई, चिराग भोई,नरेश सेवक ज्योति भोई , निशा भोई , सुनीता भोई एवं रेखा भोई ने चौपाईयौ का गान कीया  । हनुमान चालीसा का पाठ मयंक,भावेश, राकेश भावसार, संतोष भोई ने किया ।भजन मंडली के प्रणय सोनी ने ढोलक तथा मोहीत भाटी, अनीराज भाटी, आयुष राठौड, सार्थक आचार्य ने मंजिरो एवं अन्य वाद्य यंत्रो से पाठ मे संगत दी ।

भजन गायक अजय भोई ने ओ मारा सावरीया सेठ जाने कहा हो गयो लेट........ प्रितम भोई ने हे दुःख भंजन मारुति नंदन .......भावेश भोई ने मेरा श्याम दीवाना हे उस राधा रानी का….चिराग भोई ने आज मारे कानुडो ने कई वयी ग्यो.....मुकेश भोई ने कान्हा रे थोडा सा प्यार दे..... भजन की प्रस्तुति दी।यजमान परीवार के सभी सदस्यो एवं  रामभक्तो ने आरती उतारी।आरती पश्चात फल प्रसाद वितरण कीया गया ।

दिव्य संचावत ने मंडल का आभार प्रकट करते हुये बताया की हर सनातनी को पाश्चात्य संस्कृति का त्याग कर हमे इस तरह के धार्मिक आयोजन कर सनातन और भगवा का मान बढाना चाहिये । इस अवसर पार्षद मंगलेश वाडेल, दिलीप कोठारी, राघव वाडेल,मौसम दलाल, भाविक कोठारी,विनोद कोठारी, दामोदर दलाल, दिनेश संचावत, दिपक नेमा, कृष्णकांत गुप्ता ,जुही ,स्वीटी वाडेल, स्नेहलता,चेतना एव कई भक्तजन उपस्थित रहे ।

"जा के सिर पर हाथ म्हारा बालाजी का होवे" सागवाड़ा में 742वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या
सागवाड़ा | नगर के मानस मंडल सेवा संस्थान द्वारा प्रति शनिवार आयोजित 742वें संगीतमय सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का आयोजन मेहता का पारडा गांव में यजमान धनेश्वर सुखराम व्यास के निवास स्थान पर भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ यजमान द्वारा भगवान श्री राम व हनुमानजी के पूजन से किया गया। कार्यक्रम में उमेश कलाल ने गणपति व राहुल भगत ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। हेमंत भट्ट ने हनुमान जी का आव्हान करते हुए सभी श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने राष्ट्रदेवो भवः की भावना से राष्ट्रगान भी गाया। सुंदरकांड पाठ की चौपाइयों का गायन जितेन्द्र कलाल व सौरभ भट्ट ने किया। मंडल की ओर से विनायक पंचाल व भगू दर्जी ने यजमान परिवार का माल्यार्पण व उपरना ओढ़ाकर ससम्मान स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष किशोर भावसार ने कहा, “जा के सिर पर हाथ म्हारा बालाजी का होवे उनका बाल बांका ना होवे।” इसके साथ ही जुगल किशोर सोनी, चेतन गोगरोत, प्रीतम पंचाल, नकुल गोगरोत समेत कई कलाकारों ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी।

डैनी वर्मा के मधुर ऑर्गन संगीत तथा विनायक पंचाल व रुद्र नीरज के ढोलक की थाप पर श्रद्धालु झूम उठे। निलेश गामोट, रमेश जोशी, ललित मिस्त्री, जगदीश सुथार, रोशन भट्ट ने अन्य वाद्ययंत्रों पर संगत दी। नरेश भट्ट शिवलहरी ने हनुमान चालीसा का पाठ कर कार्यक्रम को और भी धार्मिक बना दिया। अंत में यजमान परिवार ने भगवान की आरती उतार कर प्रसाद वितरण किया। मंडल के भरत भट्ट ने 741 यजमानों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि योगिनी एकादशी पर सुंदरकांड पाठ करने से विशेष लाभ होता है। इस अवसर पर रितेश गामोट, अरविंद, मानशंकर मेहता, मनोहर मेहता, प्रकाश त्रिवेदी, गणेशलाल व्यास, कुशाल सेवक, निर्भयशंकर मेहता, हितेश, महेश, अरविंद सहित आसपास के कई धर्मप्रेमी मौजूद थे।

भीलूड़ा में अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जिम्मेदार अधिकारी मौन
सागवाड़ा। सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़ी ग्राम पंचायत भीलूड़ा में इन दिनों अघोषित बिजली कटौती ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया है। भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार हो रही बिजली गुल होने की समस्या से आमजन परेशान हैं। खास बात यह है कि विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान देना तो दूर, ग्रामीणों के फोन तक उठाना मुनासिब नहीं समझते।

ग्रामीणों का कहना है कि बीते कई दिनों से बिजली कभी भी, कहीं भी कट जाती है और कई-कई घंटे तक नहीं आती। न तो कोई पूर्व सूचना दी जाती है और न ही कटौती का कोई निर्धारित समय है। इस अघोषित कटौती ने बच्चों, बुजुर्गों, किसानों और दुकानदारों सभी को प्रभावित कर रखा है।

रोजमर्रा के काम ठप, इन्वर्टर भी जवाब दे रहे

बिजली नहीं रहने के कारण गाँव में आटा चक्की व पेयजल बंद होने से आमजन को भारी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है |  ग्रामीणों के मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, इन्वर्टर भी ठप हो जाते हैं और रात को घरों में अंधेरा छा जाता है। छोटे दुकानदारों की बिक्री पर असर पड़ा है, दूध, आइसक्रीम और किराना से जुड़े व्यवसाय पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

एक ग्रामीण ने बताया कि, “बिजली तो जैसे भगवान भरोसे चल रही है। दिन में 5-6 बार जाती है और रात में भी चैन नहीं मिलता। जब बिजली जाती है, तब कोई बताने वाला नहीं होता और फोन करने पर अधिकारी फोन उठाते ही नहीं।”

गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों की हालत खराब

भीलूड़ा में तापमान लगभग 42 डिग्री के पार है और लगातार उमस बढ़ रही है। ऐसे में बिजली की कटौती से बच्चों और बुजुर्गों की तबीयत पर असर पड़ रहा है। कई घरों में पंखे और कूलर भी बिजली के इंतजार में ठहर गए हैं। बीमार लोगों के लिए यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

ग्रामीणों ने जताया रोष, विभागीय कार्यशैली पर उठाए सवाल

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के प्रति गहरी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि विभागीय अधिकारियों की निष्क्रियता और जवाबदेही की कमी से समस्याएं और बढ़ रही हैं। कई ग्रामीणों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि जल्द स्थिति नहीं सुधरी तो वे बिजली कार्यालय का घेराव करेंगे।

सागवाडा में प्रशासन का चला पीला पंजा, सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण
सागवाडा | नगर में पेट्रोल पम्प के पास सरकारी भूमि पर सालो से हुए अतिक्रमण को आज सागवाडा प्रशासन की ओर से हटाने की कार्रवाई की गई | सागवाडा एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया | उपखंड अधिकारी बाबूलाल जाट ने बताया कि सागवाडा नगर में पेट्रोल पम्प के पास RUIDP (राजस्थान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट) की स्वीकृत जमीन है। इस जमीन पर कुछ लोगों द्वारा लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था। इसे हटाने के लिए पहले भी कई प्रयास हुए, लेकिन स्थानीय विरोध और अन्य कारणों से सफलता नहीं मिल पाई थी। सोमवार सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की गई | इस दौरान सागवाड़ा, ओबरी, चितरी, और सरोदा चार थानों का पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात रहा। पुलिस की मौजदूगी में प्रशासन ने पीले पंजे की मदद से पक्के व कच्चे अतिक्रमण को ध्वस्त करते हुए सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया गया |

कार्रवाई के समय आरयूआईडीपी के अधिकारी-कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे | इधर इस मौके पर अतिक्रमी ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध जताया उन्होने कहा की इस जमीन पर हमारा पुराना कब्जा था जिस पर वे घर बनाकर रह रहे थे और बिजली का कनेक्शन भी था | अतिक्रमी ने बताया की प्रशासन ने उनके घर को नहीं हटाने का आश्वासन दिया था लेकिन उसके बावजूद उनके घर को भी तोड़ दिया है |

अतिक्रमण कार्रवाई पर क्या बोले सागवाड़ा SDM