देश - Wagad Sandesh

ना शर्माना, ना घबराना, टीबी की जांच करवाना – वागड़ के अमित शाह का नारा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित
बांसवाड़ा । स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन के लिए देशभर में आयोजित नारा लेखन प्रतियोगिता में हाल बांसवाड़ा निवासी अमित शाह द्वारा रचित नारा "ना शर्माना, ना घबराना, टीबी की जांच करवाना" को देशभर से आई 1,114 प्रविष्टियों में से चयनित किया गया है। यह प्रतियोगिता 30 अगस्त 2024 से 30 सितंबर 2024 तक माइ जीओवी पोर्टल के माध्यम से आयोजित की गई थी, जिसमें देश के 25 से अधिक राज्यों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। चयन समिति द्वारा अमित शाह के नारे को स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभावशाली माना गया और इसे राष्ट्रीय स्तर पर उपयोग किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से अमित शाह को प्रशंसा-पत्र भी प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर अमित शाह ने कहा, "यह मेरे लिए गर्व का विषय है कि मेरे शब्द अब देशवासियों को टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति सजग करने में सहायक बनेंगे। आगे भी मैं राष्ट्र निर्माण से जुड़ी रचनात्मक पहलों में अपना योगदान देता रहूंगा।" ज्ञात हो कि अमित शाह सामाजिक विषयों पर लेखन और रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से निरंतर सक्रिय रहते हैं। वह मूलतः डूंगरपुर जिले के है।

जैन दर्शन को वैश्विक गौरव: डॉ. प्रगति जैन को लंदन में 'बेस्ट पेपर अवॉर्ड'
इंदौर की डॉ. प्रगति जैन ने जैन दर्शन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ाते हुए लंदन मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी में आयोजित सम्मेलन में 'बेस्ट पेपर अवॉर्ड' प्राप्त कर पूरे जैन समाज को गौरवान्वित किया है। 40 देशों के विद्वानों के बीच डॉ. जैन ने अपने शोध में स्यादवाद और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सामंजस्य को प्रस्तुत किया, जो अपने आप में एक अभिनव पहल है।डॉ. प्रगति जैन इंदौर दिगंबर जैन समाज की पहली महिला विदुषी हैं जिन्होंने AI को जैन सिद्धांतों से जोड़ा।

वे मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित प्राध्यापक हैं और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अनेक बार सम्मानित किया जा चुका है। जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि डॉ. जैन की चिंतनशक्ति, लेखनी और भाषण शैली ने शिक्षा, समाज और साधना के क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव डाला है। वे महासंघ की राष्ट्रीय मंत्री भी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जैन पत्रकार महासंघ सहित देशभर की संस्थाओं ने बधाई दी है। डॉ. प्रगति का यह योगदान जैन दर्शन की प्रासंगिकता को वैश्विक पटल पर स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

Prime Minister Narendra Modi ने किया अंतरिक्ष मिशन के सफल प्रक्षेपण का स्वागत, भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भारत, हंगरी, पोलैंड और अमरीका के अंतरिक्ष यात्रियों के अंतरिक्ष मिशन के सफल प्रक्षेपण पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने इसे मानव जाति के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और विशेष रूप से भारतीय अंतरिक्ष यात्री Indian astronaut ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला Shubhanshu Shukla को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

शुभांशु शुक्ला इस मिशन के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station) की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बनने की राह पर हैं। उनकी यह उपलब्धि भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक मील का पत्थर मानी जा रही है।

PM Modi on X (Twitter) पर पोस्ट करते हुए लिखा:

"हम भारत, हंगरी, पोलैंड और अमरीका के अंतरिक्ष यात्रियों के अंतरिक्ष मिशन के सफल प्रक्षेपण का स्वागत करते हैं। भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय बनने की राह पर हैं। वे अपने साथ 1.4 अरब भारतीयों की इच्छाओं, आशाओं और आकांक्षाओं के साथ इस अभियान पर हैं। उन्हें और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को सफलता की शुभकामनाएं!"

इस मिशन को वैश्विक अंतरिक्ष सहयोग की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है, जिसमें विभिन्न देशों के अंतरिक्ष एजेंसियों ने मिलकर काम किया है। भारत के लिए यह मिशन न केवल तकनीकी दृष्टि से बल्कि भावनात्मक और प्रेरणात्मक दृष्टि से भी ऐतिहासिक है।

1 अगस्त से बदलेंगे UPI के नियम, जानिए क्या पड़ेगा आप पर असर
भारत में डिजिटल पेमेंट का सबसे लोकप्रिय माध्यम बन चुका है यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI)। बढ़ते उपयोग और सर्वर पर बढ़ते लोड को देखते हुए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) अब कुछ बड़े बदलाव करने जा रही है। इन नए नियमों का असर हर उस व्यक्ति पर पड़ेगा जो यूपीआई से पेमेंट करता है, चाहे वो PhonePe, Google Pay या Paytm इस्तेमाल करता हो। आइए जानते हैं क्या हैं ये बदलाव और कैसे ये आपके दैनिक लेनदेन को प्रभावित करेंगे।

NPCI द्वारा 21 मई, 2025 को जारी किए गए नए सर्कुलर के अनुसार, अब यूपीआई यूजर्स एक दिन में अधिकतम 50 बार ही बैलेंस चेक कर सकेंगे। मान लीजिए कि आप एक से अधिक यूपीआई ऐप जैसे PhonePe और Paytm का उपयोग करते हैं, तो हर ऐप पर अलग-अलग 50 बार ही बैलेंस देखने की अनुमति होगी।

क्यों जरूरी है ये बदलाव?

बार-बार बैलेंस चेक करने से सर्वर पर अत्यधिक लोड पड़ता है जिससे यूपीआई नेटवर्क धीमा हो जाता है और अन्य ट्रांजेक्शन भी प्रभावित होते हैं। यह लिमिट इसलिए तय की गई है ताकि सर्वर स्थिर बना रहे और सेवाएं बाधित न हों।

ऑटोपे मेंडेट अब सिर्फ नॉन-पीक टाइम में होंगे प्रोसेस

नेटफ्लिक्स, म्यूचुअल फंड SIP, और अन्य सब्सक्रिप्शन के लिए यूपीआई ऑटोपे सेट किया गया होता है। नए नियमों के तहत अब ये ऑटोपे ट्रांजेक्शन सिर्फ नॉन-पीक आवर्स में ही प्रोसेस होंगे।

पीक आवर्स कौन से हैं?

- सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

- शाम 5 बजे से रात 9:30 बजे तक

इन समयों में ऑटोपे जैसी सिस्टम-जनरेटेड API को या तो सीमित किया जाएगा या पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इससे मैन्युअल ट्रांजेक्शन्स को प्राथमिकता दी जा सकेगी।

हर ट्रांजेक्शन के बाद मिलेगा बैलेंस अलर्ट

NPCI ने सभी बैंकों को निर्देश दिए हैं कि हर यूपीआई ट्रांजेक्शन के बाद यूजर को उनका बैलेंस स्टेटस भी भेजा जाए। इससे यूजर्स को बार-बार बैलेंस चेक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और नेटवर्क पर भी लोड नहीं बढ़ेगा। इसके साथ ही पीक टाइम में बार-बार बैलेंस चेक करने की प्रवृत्ति को रोकने के लिए UPI ऐप्स को तकनीकी रूप से मजबूत किया जाएगा। इन तकनीकी सुधारों से यूपीआई की गति और भरोसेमंदी बनी रहेगी।

नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

NPCI ने अपने सर्कुलर में साफ किया है कि यदि कोई बैंक या पीएसपी (Payment Service Provider) इन नए नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ API ब्लॉकिंग, जुर्माना, और नए ग्राहकों का ऑनबोर्डिंग रोकना जैसे सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। सभी पीएसपी को 31 अगस्त 2025 तक एक अंडरटेकिंग NPCI को जमा करनी होगी जिसमें वे यह आश्वासन देंगे कि उनके सिस्टम जनरेटेड API “क्यू” किए जाएंगे और उनकी गति सीमित की जाएगी।

रियल टाइम बैलेंस अपडेट मिलेगा, नहीं करनी पड़ेगी बार-बार जांच

NPCI ने यह भी सुनिश्चित किया है कि नए नियमों के लागू होने के बाद भी ग्राहकों को रियल टाइम में उनका बैंक बैलेंस अपडेटेड रूप में मिलता रहेगा। इससे यूजर को ट्रांजेक्शन के बाद तुरंत जानकारी मिल जाएगी और उसे बार-बार बैलेंस चेक करने की जरूरत नहीं होगी।

क्या इन बदलावों से हमें परेशानी होगी?

शुरुआती तौर पर यह बदलाव थोड़े जटिल लग सकते हैं, लेकिन इनका उद्देश्य है यूपीआई नेटवर्क को और अधिक तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाना। एक दिन में 50 बार बैलेंस चेक करना आमतौर पर किसी यूजर की जरूरत से कहीं अधिक होता है। वहीं, रियल टाइम अपडेट और नॉन-पीक टाइम में ऑटोपे ट्रांजेक्शन से सर्वर पर लोड कम होगा और सभी के लिए सेवाएं बेहतर बनी रहेंगी।

डॉ. अनिमेष शर्मा,
सोर्स : प्रभासाक्षी

चिनाब रेलवे ब्रिज पर तिरंगा लेकर निकले PM MODI, पाकिस्तान से लेकर दुनिया को दिया बड़ा संदेश
जम्मू । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को जम्मू के कटरा से श्रीनगर के लिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसको लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू से श्रीनगर की रेलवे लाइन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ऐतिहासिक दृष्टि से और इंजीनियरिंग की दृष्टि से दो बड़े पुल चुनाव का पुल और अंजी पुल उसका भी लोकार्पण आज ही किया जाएगा। दशकों से यह जो बड़ा सपना था जम्मू और कश्मीर को रेलवे लाइन से जोड़ने का वह सपना पूरा होगा। इसके लिए दो वंदे भारत ट्रेन जो विशेष तौर से डिजाइन की गई है। यह दोनों ट्रेन हाई एल्टीट्यूड के हिसाब से एक विशेष तौर के डिजाइन से निर्मित की गई हैं। इन दोनों ट्रेनों का शुक्रवार को प्रधानमंत्री फ्लैग ऑफ किया। पीएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

ये हैं वंदे भारत ट्रेन और ट्रैक की खासियत

वंदे भारत ट्रेन में कुल 8 कोच हैं, जिसमें 653 यात्री बैठ सकते हैं। ये ट्रेन ठंडे इलाकों से होकर गुजरेगी, उसी हिसाब से ट्रेन को डिजाइन किया गया है। कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली इस ट्रेन के बीच में 25 स्टेशन आएंगे।

प्रधानमंत्री अब कटरा पहुंचे, वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिनाब आर्च ब्रिज और अंजी रेल के उद्घाटन के बाद कटरा पहुंच गए हैं। अब थोड़ी देर में कश्मीर को जम्मू से जोड़ने वाली वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे।

पीएम मोदी के साथ चिनाब रेल पुल पर कौन-कौन था, जान लीजिए

जम्मू-कश्मीर के लिए ऐतिहासिक दिन, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल पुल का उद्घाटन किया। पीएम मोदी के साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद थे। इसका उद्घाटन करने से पहले पीएम मोदी ने पुल का निरीक्षण किया और इंजीनियरों और मजदूरों से बात की, जिन्होंने इस सपने को हकीकत में बदला।

पीएम मोदी का स्केच लेकर पहुंची स्कूल की छात्राएं

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रवाना की जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में सवार होने से पहले स्कूली बच्चे राष्ट्रीय ध्वज लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र प्रदर्शित करते हुए।

चिनाब ब्रिज पर जब तिरंगा लेकर निकले पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने मिशन कश्मीर का नया अंदाज तब नजर आया, जब वह खुद चिनाब पर बने रेल पुल का उद्घाटन करने के बाद तिरंगा लेकर निकल पड़े। उन्होंने इस अंदाज से चीन और पाकिस्तान को खास संदेश दिया। वह तिरंगे के साथ पुल पर चलते नजर आए।

पीएम मोदी ने प्रोजेक्ट पर काम करने वाले लोगों से भी बातचीत की

पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ यूएसबीआरएल (उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक) परियोजना पर एक प्रदर्शनी देखी। उन्होंने परियोजना पर काम करने वाले लोगों के साथ भी बातचीत की।

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने की गुपचुप शादी, BJD नेता पिनाकी मिश्रा बने जीवनसाथी
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान या विवाद नहीं, बल्कि उनकी गुपचुप शादी है। Mahua Moitra secret wedding रिपोर्ट्स के मुताबिक, महुआ मोइत्रा ने 3 मई 2025 को बीजेडी नेता और पूर्व पुरी सांसद पिनाकी मिश्रा से जर्मनी में शादी कर ली।

शादी की तस्वीर वायरल (Mahua Moitra wedding photos)

The Telegraph की रिपोर्ट के अनुसार, यह विवाह जर्मनी में एक निजी समारोह में संपन्न हुआ। एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें महुआ मोइत्रा पारंपरिक परिधान और सोने के गहनों में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर ने उनकी शादी की पुष्टि कर दी है, हालांकि अब तक न तो महुआ मोइत्रा और न ही किसी राजनीतिक दल ने इस पर आधिकारिक बयान दिया है।

महुआ मोइत्रा का निजी जीवन पहले भी रहा सुर्खियों में

महुआ इससे पहले डेनमार्क के फाइनेंसर लार्स ब्रोरसन से शादी कर चुकी हैं, जिनसे उनका तलाक हो गया था। इसके बाद वे तीन साल तक वकील जय अनंत देहाद्रई के साथ रिश्ते में रहीं, जिसे उन्होंने “धोखा खाया प्रेमी” कहा था। Mahua Moitra Pinaki Mishra relationship

विवादों से घिरी रही हैं महुआ

महुआ मोइत्रा का पहला लोकसभा कार्यकाल भी विवादों से भरा रहा। उन पर कारोबारी गौतम अडाणी के खिलाफ प्रश्न पूछने को लेकर गंभीर आरोप लगे थे। जब नवंबर 2023 में संसद से उन्हें निष्कासित करने की प्रक्रिया शुरू हुई, तब एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि "मर्दों के मामले में मेरी पसंद बहुत खराब है।"

"Rahul Gandhi बोले – चमकदार इवेंट नहीं, जिम्मेदार राजनीति चाहिए"
नई दिल्ली | Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने बढ़ती महंगाई और देश की अर्थव्यवस्था में आई मंदी पर भी सरकार को घेरा है। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा है कि देश को ऐसी राजनीति चाहिए जो इवेंट की चमक से नहीं, आम लोगों की जिंदगी की सच्चाई से जुड़ी हो। उन्होंने कहा है कि देश में एक तरफ जहां मांगे घट रही हैं, वहीं दूसरी तरफ महंगाई और लोगों का कर्ज बढ़ता जा रहा है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "आंकड़े सच बोलते हैं। पिछले एक साल में दोपहिया वाहनों की बिक्री 17 प्रतिशत और कार की बिक्री 8.6 प्रतिशत घट गई है। वहीं मोबाइल मार्केट सात प्रतिशत गिर गया है।" उन्होंने कहा, “दूसरी तरफ खर्च और कर्ज दोनों लगातार बढ़ रहे हैं। मकान का किराया, घरेलू महंगाई, शिक्षा का खर्च, लगभग हर चीज महंगी होती जा रही है। कांग्रेस नेता ने कहा, “ये सर्च आंकड़े नहीं हैं, ये उस आर्थिक दबाव की हकीकत है जिसके नीचे हर आम भारतीय पिस रहा है।”
राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया, "हमें ऐसी राजनीति चाहिए जो इवेंट की चमक से नहीं, आम जिंदगी की सच्चाई से जुड़ी हो, जो सही सवाल पूछे, हालात को समझे और जिम्मेदारी से जवाब दे।" उन्होंने आगे कहा, “हमें ऐसी अर्थव्यवस्था चाहिए जो हर भारतीय के लिए काम करे, न कि सिर्फ कुछ गिने-चुने पूंजीपतियों के लिए।”