डुंगरपुर शहर - Wagad Sandesh

ना शर्माना, ना घबराना, टीबी की जांच करवाना – वागड़ के अमित शाह का नारा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित
बांसवाड़ा । स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन के लिए देशभर में आयोजित नारा लेखन प्रतियोगिता में हाल बांसवाड़ा निवासी अमित शाह द्वारा रचित नारा "ना शर्माना, ना घबराना, टीबी की जांच करवाना" को देशभर से आई 1,114 प्रविष्टियों में से चयनित किया गया है। यह प्रतियोगिता 30 अगस्त 2024 से 30 सितंबर 2024 तक माइ जीओवी पोर्टल के माध्यम से आयोजित की गई थी, जिसमें देश के 25 से अधिक राज्यों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। चयन समिति द्वारा अमित शाह के नारे को स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभावशाली माना गया और इसे राष्ट्रीय स्तर पर उपयोग किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से अमित शाह को प्रशंसा-पत्र भी प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर अमित शाह ने कहा, "यह मेरे लिए गर्व का विषय है कि मेरे शब्द अब देशवासियों को टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति सजग करने में सहायक बनेंगे। आगे भी मैं राष्ट्र निर्माण से जुड़ी रचनात्मक पहलों में अपना योगदान देता रहूंगा।" ज्ञात हो कि अमित शाह सामाजिक विषयों पर लेखन और रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से निरंतर सक्रिय रहते हैं। वह मूलतः डूंगरपुर जिले के है।

जैन दर्शन को वैश्विक गौरव: डॉ. प्रगति जैन को लंदन में 'बेस्ट पेपर अवॉर्ड'
इंदौर की डॉ. प्रगति जैन ने जैन दर्शन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ाते हुए लंदन मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी में आयोजित सम्मेलन में 'बेस्ट पेपर अवॉर्ड' प्राप्त कर पूरे जैन समाज को गौरवान्वित किया है। 40 देशों के विद्वानों के बीच डॉ. जैन ने अपने शोध में स्यादवाद और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सामंजस्य को प्रस्तुत किया, जो अपने आप में एक अभिनव पहल है।डॉ. प्रगति जैन इंदौर दिगंबर जैन समाज की पहली महिला विदुषी हैं जिन्होंने AI को जैन सिद्धांतों से जोड़ा।

वे मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित प्राध्यापक हैं और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अनेक बार सम्मानित किया जा चुका है। जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि डॉ. जैन की चिंतनशक्ति, लेखनी और भाषण शैली ने शिक्षा, समाज और साधना के क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव डाला है। वे महासंघ की राष्ट्रीय मंत्री भी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जैन पत्रकार महासंघ सहित देशभर की संस्थाओं ने बधाई दी है। डॉ. प्रगति का यह योगदान जैन दर्शन की प्रासंगिकता को वैश्विक पटल पर स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

डूंगरपुर नगरपरिषद की साधारण सभा की बैठक में काम में देरी पर सभापति व कार्यवाहक आयुक्त के बीच हुई कई बार बहस
डूंगरपुर | नगरपरिषद की साधारण सभा की बैठक आज सभापति अमृतलाल कलासुआ की अध्यक्षता में परिषद के सभागार में आयोजित हुई | बैठक में पार्षदों ने जनता के कामो में हो रही देरी और आरयूआईडीपी के कार्यो में धीमी गति पर हंगामा करते हुए नाराजगी जताई | वही इस दौरान जनता के कार्यो में देरी व नगरपरिषद में नहीं आने पर एसडीएम व कार्यवाहक आयुक्त के बीच कई बार आपसी बहस भी देखने को मिली |

डूंगरपुर नगरपरिषद सभागार में आयोजित साधारण सभा की बैठक में सभापति अमृतलाल कलासुआ, उप सभापति सुदर्शन जैन, एसडीएम व कार्यवाहक आयुक्त सांवरलाल अबासरा सहित सभी पार्षद मौजूद रहे | बैठक में भाजपा पार्षदों सहित कांग्रेस व बीएपी के पार्षदों ने नगरपरिषद में जनता के नामान्तरण, निर्माण स्वीकृति, स्ट्रीट लेंड प्रकरणों का समय पर निस्तारण नहीं होने, नगरपरिषद की जमीन पर अतिक्रमणों के खिलाफ कर्रवाई नहीं होने और आरयूआईडीपी द्वारा सडको को खोदने व कार्य पूर्ण होने के बाद भी सडक को ठीक नहीं करने जैसे मामलों को उठाते हुए नाराजगी जताई और हंगामा किया |

जिस पर सभापति ने नगरपरिषद के तकनिकी अधिकारियों से शहर में आरयूआईडीपी की वजह से नहीं सुधारी गई सडको का सत्यापन करवाने के निर्देश दिए साथ ही एक पत्र आरयूआईडीपी के उच्चाधिकारियो को भी भेजने के निर्देश दिए |  इधर बैठक में जनता के कार्यो के नहीं होने व नगरपरिषद में नहीं आने जैसे मुद्दों सहित अन्य मुद्दों पर सभापति व कार्यवाहक आयुक्त के बीच भी कई बार बहस देखने को मिली |

इस दौरान कार्यवाहक आयुक्त ने सभापति पर दबाव बनाने जैसे भी आरोप लगाए तो वही सभापति ने काम नहीं होने पर आयुक्त से चार्ज छोड़ देने की बात कही | बैठक में वार्ड 3 में निर्मित सामुदायिक भवन का नामकरण सती सुरमाल दास और वार्ड 39 में बने सामुदायिक भवन का नामकरण भेरो सिंह शेखावत के नाम से करने, आरएनटी कॉलोनी के चौराहे का नाम श्रीराम चौराहा करने भी अनुमोदन किया गया | इसके साथ ही बैठक में डूंगरपुर शहर में बिना नगरपरिषद की एनओसी के मेले नही लगाने का भी निर्णय लिया |

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा, डीएसओ ने ली राशन डीलर्स की बैठक
डूंगरपुर | जिले में राज्य सरकार के निर्देश पर चलाये जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडे के तहत गुरुवार को रसद विभाग की ओर से शहर के विजयाराजे सिन्ध्या ऑडिटोरियम में राशन डीलर्स की बैठक आयोजित की गई | बैठक में जिला रसद अधिकारी ने राशन डीलर्स को पखवाड़े के तहत पात्र लोगो को लाभान्वित करने के निर्देश दिए |

विजयाराजे सिन्ध्या ऑडिटोरियम में आयोजित बैठक में राशन डीलर्स शामिल हुए | इस मौके पर जिला रसद अधिकारी मणिलाल खीची ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत प्राप्त अपीलो का निस्तारण, आधार सीडिंग, ई-केवायसी का कार्य किया जा रहा है, परन्तु उचित मूल्य दुकानदारों द्वारा रूचि नही ली जाने कारण विभाग की प्रगति अन्त्यनत कम है । ऐसे में रसद अधिकारी ने राशन डीलर्स से सभी कार्यो में प्रगति लाते हुए आमजन को राहत देने के निर्देश दिए | वही उन्होंने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडे के तहत जो शिविर आयोजित किये जा रहे है उन शिविरों में आने वाले लोगो को भी सरकार की योजनाओं का लाभ देने के लिए निर्देश दिए | उन्होंने शिविर में खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल हुए नए लोगो की आधार सीडिंग और ईकेवाईसी करने के भी निर्देश दिए है |

"स्मार्ट मीटर”, डूंगरपुर और सागवाड़ा शहर में जुलाई माह से लगेंगे स्मार्ट मीटर
डूंगरपुर | राज्य सरकार निशुल्क स्मार्ट मीटर योजना के तहत अब हर घर, दुकान, दफ्तरों, औद्योगिक इकाइयों, संस्थानों में स्मार्ट मीटर लगाएगी। जिले के डूंगरपुर और सागवाड़ा शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम जुलाई माह से शुरू होने वाला है। लगभग दो वर्ष में जिले के 3 लाख 70 हजार उपभोक्ताओं के घरों में ये स्मार्ट मीटर लग जाएंगे। जिले में बिजली मीटर बदलने का काम जीनस कंपनी को दिया गया है, जिसकी ओर से सर्वे का काम लगभग पूरा होने को है।

स्मार्ट मीटर से जुड़े बिजली मित्र एप में डेली एनालिसिस रिपोर्ट का टैब होगा। इस पर टच करने से घर में बिजली उपभोग की रिपोर्ट खुल जाएगी। इसमें रोज, सप्ताह, महीने के अनुसार उपभोग की जानकारी ले सकेंगे। इस स्मार्ट मीटर में मोबाइल की सिम की तरह एक सिम लगेगी, जिसकी मॉनिटरिंग बिजली निगम करेगा। स्मार्ट मीटर लगाने का काम पूरा हो जाने के बाद इन्हें प्री-पेड मीटर कर दिया जाएगा। सरकार की ओर से प्री-पेड मीटर पर उपभोक्ताओं को 15 पैसे प्रति यूनिट की छूट भी दी जाएगी। अधीक्षण अभियंता पीरुमल जीनगर ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए उपभोक्ता को कोई भुगतान नहीं करना है।

डूंगरपुर से बड़ी ख़बर:साइबर ठगों को खाते देने वाले दो गिरफ्तार, 82 लाख की ठगी का खुलासा
डूंगरपुर जिले की साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है | साइबर थाना पुलिस ने ठगों को फ्रोड की राशि के लिए खाते उपलब्ध करवाने वाले दो बदमाशो को गिरफ्तार किया है | दोनों बदमाशो ने ऑनलाइन ठगी करने वाले ठगों को करीब 25 से 30 खाते उपलब्ध करवाए है | वही एक खाते में फ्रोड के 82 लाख रुपए आने के बाद पुरे मामले का खुलासा हुआ है |

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियो से पूछताछ कर रही है |  जिले के साइबर थाने के थानाधिकारी गिरधारीलाल ने बताया कि डूंगरपुर जिले के बथडी निवासी लालशंकर रोत ने साइबर थाने में 19 जून को एक रिपोर्ट दी थी | रिपोर्ट में बताया था कि नवम्बर 2024 में उसके गाँव का विक्रम मालीवाड़ अपने तीन साथियो के साथ घर पर आया था | जिसने एक स्कीम में पैन कार्ड मुफ्त में मिलने की बात बताई थी और जिसके लिए एक खाता खुलवाने के लिए कहा था | जिस पर विक्रम और उसके साथियो ने मेरे नाम से एक सिम खरीदी और बैंक ओर महाराष्ट्र में एक खाता खुलवाया | वही उस खाते की बैंक डायरी, एटीएम व चेक बुक अपने पास रख ली | साथ ही जल्द ही पैन कार्ड आने की बात कही थी | इधर कुछ दिन पहले लालशंकर बैंक गया और खाते का स्टेटमेंट माँगा तो बैंक वालो ने बताया कि तुम्हारे खाते में 82 लाख रुपए का संदिग्ध लेन देन हुआ है जिसके चलते खाते को फ्रीज कर दिया है | जिसके बाद लालशंकर ने आरोपी विक्रम मालीवाड, उसके साथ महावीर सिंह, घनश्याम कलाल और एक बैंक कार्मिक कौशल प्रजापत के खिलाफ धोखाधडी की रिपोर्ट साइबर थाना पुलिस को दी | पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी महावीर सिंह व विक्रम मालीवाड़ को डिटेन कर पूछताछ की | पूछताछ में सामने आया कि दोनों ने अपने साथियो के साथ मिलकर लालशंकर सहित अन्य करीब 25 से 30 लोगो को पैन कार्ड व लोन दिलाने के नाम पर खाते खुलवाये और मोटा कमिशन लेकर उन खातो को ऑनलाइन फोर्ड करने वाले साइबर ठगों को दिये थे | वही लालशंकर के खाते में भी फ्रोड की राशि जमा हुई है | जिस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है | वही साइबर थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ अन्य आरोपियो की भी तलाश कर रही है |

अगले 24 घंटों में अलर्ट: बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़ और प्रतापगढ़ में कुछ स्थानों पर हो सकती है बहुत भारी बारिश
जयपुर/डूंगरपुर। राजस्थान के दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में एक बार फिर मौसम बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं। आपदा प्रबंधन विभाग, राजस्थान द्वारा मंगलवार को जारी चेतावनी संदेश में कहा गया है कि बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़ और प्रतापगढ़ जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने संबंधित जिला प्रशासन और आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी है। निम्न इलाकों में जलभराव, बिजली गिरने, तेज़ हवाएं और ग्रामीण क्षेत्रों में नदियों-नालों के उफान पर आने की आशंका जताई गई है।

किसानों और ग्रामीणों के लिए विशेष चेतावनी

किसानों को सलाह दी गई है कि वे खुले खेतों में बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए आवश्यक कार्य रोक दें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। साथ ही, जलभराव की स्थिति में बच्चों और बुजुर्गों को नालों या उफनते रास्तों से दूर रखने का आग्रह किया गया है।

प्रशासन ने किए इंतज़ाम

जिला प्रशासन ने बताया कि आपदा राहत टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ा दी गई है। संबंधित थाना क्षेत्रों और ग्राम पंचायतों को भी सतर्क कर दिया गया है।

बिलडी पंचायत में जल जीवन मिशन का कार्य अधुरा, ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन , कलेक्टर को दिया ज्ञापन
डूंगरपुर | जिले की शहर से लगती बिलडी पंचायत में जल जीवन मिशन का कार्य पिछले एक साल से अधुरा पड़ा है | कार्य के अधुरा होने से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया | वही जिला कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए मिशन के तहत अधूरे पड़े कार्यो को पूर्ण करवाने की मांग की है |

बिलडी पंचायत निवासी नगीन पटेल ने बताया कि बिलडी पंचायत में जल दाय विभाग की ओर से जल जीवन मिशन के तहत कार्य शुरू हुआ था | लेकिन पिछले एक साल से मिशन का कार्य अधुरा पड़ा है ठेकेदार की ओर से कोई काम नहीं किया जा रहा है | ठेकेदार ने कई जगह लाइन बिछा दी लेकिन लाइन चालु नहीं की गई ओर न ही कनेक्शन किये गए है |

वही बिलडी पंचायत में कई मकान ऐसे है जिनके बाहर से पाइप लाइन जा रही है लेकिन उनके घरो तक कनेक्शन नहीं किये है | वही ठेकेदार ने पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़के खोद रखी है लेकिन लाइन बिछाने के बाद उन्हें ठीक नहीं किया है | जिसके चलते लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | बारिश ने इस परेशानी को ओर बढ़ा दिया है | वही कार्य पूर्ण नहीं होने से सरकार की मंशा भी पूर्ण नहीं हो रही है | ऐसे में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए कार्य को पूर्ण करवाते हुए लोगो को राहत दिलाने की मांग की है |