राजनीति - Wagad Sandesh

मेरे संस्कार विकास से ध्यान नहीं भटकने देते" – सागवाड़ा नगरपालिका अध्यक्ष आशीष गांधी का भावुक संदेश
सागवाड़ा। नगरपालिका अध्यक्ष आशीष गांधी का एक भावुक संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। व्हाट्सएप ग्रुपों में साझा किए जा रहे इस संदेश में गांधी ने नगर के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।उन्होंने लिखा मुझे भले कम समय मिला हो, लेकिन सागवाड़ा के लिए मेरे सपने और अरमान बड़े हैं। यदि आप सभी का साथ और विश्वास मिलता रहा तो हर कार्य समय पर और सुंदर रूप से पूरा होगा।"

उन्होंने यह भी कहा कि मैं नगर की सुंदरता, विकास और व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध हूं। कौन क्या, कैसे और क्यों बोल रहा है, उस पर ध्यान नहीं देता। मेरे संस्कार मुझे विकास से भटकने नहीं देते।

सागवाड़ा पालिका अध्यक्ष आशीष गाँधी ने व्हाट्सएप पर जारी किए संदेश का स्क्रीन शॉट

रौशनी व्यवस्था को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में बारिश का मौसम चल रहा है, फिर भी पूर्व की समस्याओं को काफी हद तक कम कर दिया गया है और नागरिकों के सहयोग से जल्द ही इस पर विराम लगेगा।

अंत में गांधी ने अपील करते हुए कहा – "नगर के विकास में अनावश्यक रोड़ा बनना न किसी की आदत होनी चाहिए, न स्वभाव। इससे आम जनता को नुकसान होता है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर ओबरी में कार्यक्रम, विधायक शंकरलाल डेचा ने किया जीवनवृत्त का उल्लेख
ओबरी। भाजपा ओबरी मंडल द्वारा ओबरी शक्ति केंद्र पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती को बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। यह कार्यक्रम ठाकुर जी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर विधायक डेचा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा और लोक कल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने की मुहिम की शुरुआत की थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 में पूर्ण कर उनके सपनों को साकार किया। विधायक ने आपातकाल की घटनाओं को भी याद किया और उसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताया।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री दिनेश प्रजापत, मंडल उपाध्यक्ष कालूराम पाटीदार, पूर्व सरपंच शंकरलाल रोत, रमेश कलाल, जगदीश भट्ट, अरविंद पुरोहित, भूपेश भट्ट, पहाड़ सिंह, देवेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह पंवार, खुशवंत कलाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

आपातकाल में संघ और जनसंघ कार्यकर्ताओं का योगदान अमिट, नारीशक्ति ने निभाई थी अपनी अहम् भूमिका — अनिता कटारा
सागवाड़ा । आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा राजस्थान प्रदेश मंत्री और पूर्व विधायक अनिता कटारा ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि “25 जून 1975 को देश पर थोपा गया आपातकाल लोकतंत्र पर सीधा हमला था । उस समय संविधान, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों को कुचल दिया गया । लेकिन इस संकट की घड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनसंघ के कार्यकर्ताओं ने जो भूमिकाएं निभाईं, वे आज भी लोकतंत्र की रक्षा की प्रेरणास्रोत हैं ।

संघ के स्वयंसेवक बने लोकतंत्र के अज्ञात प्रहरी

कटारा ने बताया कि “जब पूरे देश में डर और दमन का माहौल था, तब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हजारों स्वयंसेवकों ने भूमिगत रहकर लोकतंत्र को जीवित रखने का कार्य किया । उन्होंने न सिर्फ सूचनाएं पहुंचाई, आंदोलनकारियों को शरण दी, बल्कि विचारों की मशाल भी जलाए रखी । संघ की अनुशासित और राष्ट्रनिष्ठ संरचना ने उस कठिन समय में लोकतंत्र को नैतिक शक्ति दी ।” उन्होंने बताया कि “संघ के कई स्वयंसेवकों को महीनों जेल में यातनाएं दी गईं। उन पर कोई केस नहीं था, सिर्फ विचारों के कारण वे बंदी बनाए गए।"

आदिवासी अंचल में संघ और जनसंघ का संगठनात्मक साहस

उन्होंने बताया कि डूंगरपुर-बांसवाड़ा जैसे आदिवासी अंचल में संघ कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के आंदोलन को संगठनात्मक रूप से जीवित रखा । क्षेत्र में कई स्थानीय नेताओं को जेल में डाल दिया गया था, पर उनके पीछे संघ के सैकड़ों स्वयंसेवक खड़े रहे । उन्होंने गांव-गांव में संघ की शाखाएं चलाई जिससे लोकतंत्र के लिए आंतरिक प्रेरणा मिलती थी ।

महिलाओं का योगदान रहा अनुकरणीय

अनिता कटारा ने आपातकाल में महिलाओं की भूमिका को भी रेखांकित करते हुए कहा कि महिलाओं ने भी अपने स्तर पर दमननीति और गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज़ उठाई। महिलाओं ने सशक्त और साहसी, संदेशवाहक, रक्षक और प्रेरणास्रोत की भूमिकाएं निभाईं । उन्होंने कहा कि “आज जब हम सभी अमृतकाल की ओर बढ़ रहे हैं, तो यह याद रखना जरूरी है कि 1975 में जो सत्य की मशाल जली थी, वह संघ और जनसंघ के बल पर ही बुझने नहीं दी गई । यही प्रेरणा है हमारे ‘नवभारत’ की।”

ई-पेपर न्यूज़ डाउनलोड करे

Click Here

सागवाड़ा नगरपालिकाः ₹13.20 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, कांग्रेस पार्षदों ने किया बहिष्कार
सागवाडा | नगरपालिका की साधारण सभा की बैठक पालिका अध्यक्ष आशीष गांधी की अध्यक्षता व सागवाडा विधायक शंकरलाल डेचा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई | इधर विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेसी पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार किया | वही बैठक में सागवाडा नगर में 13 करोड़ 20 लाख के विकास कार्यो के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों का अनुमोदन किया गया |

सागवाड़ा पालिका की बैठक में मौजूद पार्षद – विकास कार्यों को मिली मंजूरी

सागवाडा नगरपालिका कार्यालय के सभा भवन में साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई | बैठक में सागवाडा विधायक शंकरलाल डेचा, नगरपालिका अध्यक्ष आशीष गांधी सहित भाजपा व बीएपी समर्थित पार्षद मौजूद रहे | वही कांग्रेसी पार्षदों ने सागवाडा नगर एक पार्क में स्थापति महापुरुषों की प्रतिमाओं को हटाने के प्रस्ताव सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर बैठक का बहिष्कार किया | इधर कोरम पूरी होने पर बैठक शुरू हुई | बैठक में 13 करोड़ 20 लाख रूपये के गमरेश्वर तालाब के पास फूड जोन का निर्माण, सागवाडा से गामठवाडा रोड पर डिवाइडर निर्माण, पालिका क्षेत्र में सीसी सड़क व डामर सड़क निर्माण सहित अन्य विकास कार्य का अनुमोदन किया गया |

ज्ञापन सौंपते कांग्रेस पार्षदगण – नेताओं व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में दर्ज कराया विरोध

इसके साथ ही बैठक में वर्तमान में किराए के भवन में चल रही नगरपालिका के भवन को शिफ्ट करने, सागवाडा नगर में एक पार्क में बनी दांडी यात्रा को अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरित करने, नगरपालिका क्षेत्र में ऑडिटोरियम बनाने, आरा मोड़ पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगाने, सहित शहर में कई अन्य विकास कार्यो को लेकर विचार विमर्श करते हुए उन्हें करवाने का अनुमोदन किया गया | इधर इससे पहले कांग्रेसी पार्षदो ने बोर्ड बैठक के एजेंडे में शामिल कई मुद्दों के विरोध और सागवाडा नगरपालिका की जन विरोधी नीतियों के विरोध में सागवाडा नगर में रैली निकाली और बैठक में पहुंचकर विरोध जताया इसके साथ ही बैठक का बहिष्कार किया |

विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं व पार्षदों को संबोधित करते कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया

पालिका अध्यक्ष गांधी का आरोप – कांग्रेस विकास में बना रही रोड़ा, कार्य नहीं रुकेंगे

नगरपालिका साधारण सभा बैठक में पालिका अध्यक्ष आशीष गांधी ने कहा कि कांग्रेस विकास कार्यों में लगातार बाधा पहुंचा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी और जनता से किए वादों को हर हाल में पूरा किया जाएगा। कांग्रेस पार्षदों के बहिष्कार पर उन्होंने कहा कि यह गैरजिम्मेदाराना रवैया है, लेकिन इससे विकास कार्य नहीं रुकेंगे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा आज से,वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ब्लॉक अधिकारियों को दिए निर्देश
डूंगरपुर। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के लिए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
जिला कलक्टर सिंह ने सभी विभागों द्वारा शिविर में किए जाने वाले कार्यों की ब्लॉक वार संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली तथा जहां शिविर होने हैं वहां का पूर्व सर्वे कर वंचितों को जोड़ने तथा मौके पर आने वाली राजस्व अपीलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों को शिविर प्रभारियों के आदेश जारी करने और शिविर में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही समस्त अधिकारियों को समय पर शिविरों में पहुंचने और लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के भी निर्देश दिए।
*शिविरों में यह होंगे कार्य*
शिविर में कुल 16 विभागों के 63 कार्यों का संपादन किया जाएगा। इसमें राजस्व मण्डल द्वारा तलब अभिलेखों, पत्रावलियों को प्रेषित करना, लंबित नोटिस की तामिल करना, लंबित पत्थरगढी और सीमाज्ञान प्रकरणों का निस्तारण, लंबित कुर्रेजात रिपोर्ट तैयार करना, लंबित नामान्तरणों का निस्तारण, रास्तों के प्रकरणों का निस्तारण, आपसी सहमति से बंटवारे करना, बजट घोषणाओं के लंबित भूमि आवंटन के प्रस्ताव तैयार करना, अप्रयुक्त विभागीय भवनों, भूमि का उपयोग एवं आवंटन करना अटल ज्ञान केन्द्र के लिए जगह, भवन चिन्हित करना, डिबीटी के माध्यम से 21000 रूपये की दर से प्रोत्साहन राशि का वितरण करने हेतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना के तहत लक्षित बीपएल परिवारों को बैंक खातों का सत्यापन करना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना में बीपीएल परिवारों को विभिन्न लाभकारी योजनाओं से जोडनें हेतु आवेदन प्राप्त करना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना हेतु 10000 नये गांवो के बीपीएल परिवारों का सर्वे करना, स्वामित्व पट्टे बनाना एवं वितरण करना, वर्षा जल संरक्षण हेतु जलग्रहण संरचनाओं की मरम्मत संबंधी कार्य करवाना, बिजली के झुलते तारों को खिंचवाना, विद्युत पोल सही करवाना, तारों के सम्पर्क में आने वाले पेड-पौधों की कटिंग करवाना, लंबित नल कनेक्शन शीघ्र जारी करना, पानी की टंकियो की साफ-सफाई करवाना, पीएचईडी स्रोतों के लंबित विद्युत कनेक्शन जारी कराना, ग्रीष्मकाल में जलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु किये जा रहें आकस्मिक कार्यों का सत्यापन करना, लीकेज की मरम्मत और अंतिम छोर पर जल-दबाव उच्च करना, पाइप लाइन संबंधी कार्यों में तोडी गई सडकों की मरम्मत की स्थिति की समीक्षा एवं सत्यापन करना, नहरी क्षेत्र में बाराबंदी से संबंधित सुनवाई प्रकरणों का निस्तारण करना, खाल,आड़ के विवादों का निस्तारण करना, नहरों के पटरों की सफाई एवं मरम्मत करना, नहरों से गाद निकालना एवं झाड़ हटाना, गेटों की सफाई एवं ग्रीस लगाना, पंचायत राज से जल संसाधन विभाग को हस्तांतरित जलसंग्रहण संरचनाओं की मरम्मत करना, सूक्ष्म सिंचाई योजना के अन्तर्गत ड्रिप, मिनी एवं फव्वारा स्वीकृति जारी करना, मृदा नमूनों का संग्रहण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण करना, नर्सरियों से पौधा वितरण करना, हरियालों राजस्थान के तहत पौधारोपण कार्य, एनएफएसए अन्तर्गत लंबित प्रकरणों का निस्तारण करना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल नवीन पात्र परिवार, सदस्यों की आधार सीडिंग करना, एनएफएसए परिवारों, सदस्यों की ई-केवाईसी करना, लंबित कार्ड जारी करना, एमएनडीवाए दवा वितरण काउण्टर पर दवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना, आयुष्मान कार्ड वितरण करना, एनसीडी स्क्रीनिंग करना, टीबी मुक्त स्क्रीनिंग करना, सिलिकोसिस पीडि़तों का चिन्हीकरण करना, टीकाकरण करना, पशुओं की जांच, इलाज और टीकाकरण हेतु कैम्प आयोजन, मंगला पशु बीमा में रजिस्टर्ड पशुओं का हेल्थ सर्टिफिकेट जारी करना, सत्यापन करना और पॉलिसी जनरेट करना, विभागीय आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में साफ-सफाई और सुधार कार्य करना, विद्यालय परिसरों की सफाई कराना, विशेष रूप से बालक-बालिका शौचालयों की मरम्मत सुनिश्चित करना, विद्यालयों में अनुपयोगी, जर्जर सामग्री का निस्तारण करना, विद्यालयों में जल, बिजली, फर्नीचर, पंखे, बोड आदि की कार्यशीलता की समीक्षा कर आवश्यक मरम्मत कार्य कराना, विद्यालयों में प्रवेशोत्सव आयोजित कर नामांकन बढ़ाना, विद्यालयों का क्रमोन्नयन सुनिश्चित करना, नये संकाय शुरू कर विद्यार्थियों का नामांकन करना, तैयार अटल टिंकरिंग लैब का शुभारंभ करना, यूनिफार्म के लिए राशि हस्तान्तरण करना, डक्ड में चिन्हित स्थानों पर श्री अन्न प्रयोग प्रारम्भ करन, नालों की सफाई एवं सत्यापन करना, वृक्षारोपण हेतु स्थान चिन्हित की तैयारी करना, नालों में जल बहाव की रूकावटें दूर हटाना, मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्रों में सामग्री संग्रहण एवं वितरण कराना, बंद स्ट्रीट लाइट शुरू कराना, संभावित अतिवृष्टि के संबंध में तैयारी करना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों का सत्यापन पूर्ण करना इत्यादि सम्मिलित हैं।
वीसी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश चंद्र धाकड़, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल पहाड़ियां, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर साबरमल अबासरा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

'वंदे गंगा' बना जनआंदोलन ट्विटर पर देशभर में ट्रेंडिंग नंबर 1, CM भजनलाल शर्मा के जल संकल्प को मिला अपार समर्थन
जयपुर | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किया गया 'वंदे गंगा' जल संरक्षण जन-अभियान अब एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। शनिवार को यह अभियान ट्विटर (अब X) पर देशभर में नंबर 1 पर ट्रेंड करता रहा। हैशटैग #VandeGangaRajasthan के साथ हजारों लोगों ने अपने विचार, तस्वीरें और जल संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां साझा कीं। यह पहली बार है जब राजस्थान की किसी जनभागीदारी से जुड़ी पहल ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय स्तर पर इतनी बड़ी पहचान बनाई है।

🔹  लाखो लोगों की भागीदारी

राज्य के ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक लाखों लोग इस अभियान से जुड़ चुके हैं। स्कूली बच्चों, स्वयंसेवी संस्थाओं, पंचायती राज प्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन की सक्रिय भागीदारी से अभियान को अभूतपूर्व समर्थन मिला।

🔹 ट्विटर पर छाए रहे जल योद्धा

राज्य के विभिन्न जिलों से लोगों ने बावड़ियों की सफाई, जल स्रोतों के गहरीकरण और पौधारोपण की तस्वीरें पोस्ट कीं। कई जगह युवाओं ने लोक गीतों और नाटकों के जरिए जल बचाने का संदेश दिया।

🔹 सामाजिक चेतना का परिणाम

विशेषज्ञों का मानना है कि 'वंदे गंगा' की यह सफलता दर्शाती है कि जब सरकार और जनता एकजुट होती है, तो परिवर्तन अवश्यंभावी होता है।

नए अध्यक्ष की पहली साधारण सभा का बहिष्कार कांग्रेस के 18, बीएपी के 2 पार्षदों के साथ बीजेपी के 6 पार्षदों नहीं आए बैठक में
सागवाड़ा | नगर पालिका में भाजपा के नए अध्यक्ष बनने के बाद पहली साधारण सभा बैठक का बहिष्कार कर दिया गया। कांग्रेस के 18, बीएपी के 2 पार्षदों के साथ ही भाजपा के 6 पार्षद बैठक में नहीं आए। पार्षदों के नहीं आने पर बैठक को स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस और बीएपी ने भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष के पास बहुमत नहीं होने ओर विकास कार्य नहीं करने के आरोप लगाए है।

सागवाड़ा नगर पालिका में अनियमिता के आरोप में राज्य सरकार की ओर  से कांग्रेस के अध्यक्ष नरेंद्र खोड़निया को हटा दिया था। इसके बाद सरकार ने 1 मई को भाजपा के आशीष गांधी को नया नगर पालिका अध्यक्ष मनोनीत कर दिया। भाजपा की ओर से नए नगर पालिका अध्यक्ष बनने के डेढ़ महीने बाद आज सोमवार को पहली बोर्ड बैठक रखी गई। लेकिन कांग्रेस और बीएपी पार्षदों ने भाजपा के अध्यक्ष के पास बहुमत नहीं होने का हवाला देते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। वही प्रदेश में सरकार के बावजूद डेढ़ महीने में नगर के विकास को लेकर कोई काम नहीं करवाने के आरोप लगाए। दूसरी ओर भाजपा के 14 पार्षदों में से 6 पार्षद बैठक में नहीं आए। भाजपा पार्षदों में भी अपने ही पार्टी के नए नगर पालिका अध्यक्ष को लेकर नाराजगी दिखाई दे रही है। लेकिन भाजपा पार्षदों की ओर बैठक में नहीं आने के कारणों का कोई जानकारी नहीं दी गई है। कांग्रेस के 18, बीएपी के 2 ओर भाजपा के 6 पार्षदों के नहीं आने की वजह से कोरम पूरी नहीं हो सकी। ऐसे में साधारण सभा की बैठक को स्थगित कर दिया गया।

भारत आदिवासी पार्टी के अशोक रोत की ऐतिहासिक जीत : 570 मतों से हराया बीजेपी प्रत्याशी को
डूंगरपुर। पंचायत उपचुनाव मई 2025 में डूंगरपुर जिला परिषद के वार्ड नंबर 12 से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के प्रत्याशी अशोक कुमार रोत ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी राजेश को 570 वोटों से पराजित किया।

मतगणना परिणाम ने भाजपा ओर कांग्रेस को चोकाया

मतगणना परिणाम के अनुसार अशोक रोत को कुल 6057 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा के राजेश को 5487 मत मिले। निर्वाचन विभाग द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अशोक रोत को सौंपा गया।

10वीं  तक पढ़े है अशोक रोत

अशोक रोत की जन्म तिथि 30 जुलाई 1987 है। वे एसटी वर्ग से आते हैं, और उन्होंने 10वीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की है। चुनाव में उनकी जीत को आदिवासी समाज की मजबूत एकजुटता और भारत आदिवासी पार्टी की क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता के रूप में देखा जा रहा है।

BAP समर्थकों में भारी उत्साह

इस जीत के बाद BAP समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला और मिठाई बांटी। यह जीत संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

ये है खास जानकारी:

विजेता : अशोक कुमार रोत (भारत आदिवासी पार्टी)

प्राप्त वोट : 6057

निकटतम प्रतिद्वंदी : राजेश (भाजपा) - 5487 वोट

जीत का अंतर : 570 वोट

कुल वोटिंग : 13985 में से 13598 वैध वोट

वॉर्ड संख्या : 12, जिला परिषद डूंगरपुर

NOTA : 256 वोट

डूंगरपुर के पीठ वार्ड में मतदान स्थगित : कांग्रेस प्रत्याशी ने की नामावली में गड़बड़ी की शिकायत, कुंआ और बनकोड़ा सीट पर वोटिंग जारी
डूंगरपुर | जिले में पंचायत उपचुनाव के तहत जिला परिषद की कुआं सीट और आसपुर पंचायत समिति की बनकोड़ा सीट पर मतदान जारी है। वहीं निर्वाचन नामावली में गड़बड़ी के चलते जिला परिषद की पीठ सीट पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपचुनाव प्रक्रिया को शून्य घोषित कर दिया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने शनिवार देर रात को जिला परिषद के वार्ड संख्या 9 पीठ के उपचुनाव को शून्य घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर के आदेशों के बाद पीठ जिला परिषद सदस्य को लेकर आज मतदान नहीं होगा, जबकि उपचुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से पूरी तैयारियां कर ली गई थी। मतदान को लेकर मतदान दल भी शनिवार को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे। जिला परिषद के पीठ वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी ने निर्वाचन नामावली में गड़बड़ी को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत की थी। जिसमें पीठ वार्ड में दूसरे जिला परिषद सीट के वार्ड के एक राजस्व गांव नामावली में शामिल हो गया था। जिसके चलते उपचुनाव को स्थगित किया गया।

कुआं और बनकोडा में मतदान जारी

पंचायतीराज उपचुनाव के तहत जिला परिषद ने वार्ड कुआं और आसपुर पंचायत समिति के बनकोड़ा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। दोनों सीटों के 53 बूथों पर सुबह से मतदान जारी है। सुबह से मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। दोपहर में गर्मी बढ़ने की वजह से लोग सुबह के समय मतदान के लिए केंद्रों के लिए निकल रहे हैं। इधर चौरासी विधायक अनिल कटारा ने भी अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। उपचुनाव में बीएपी की जीत का दावा किया है। निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। दोनों सीटों पर भाजपा, कांग्रेस के अलावा बीएपी प्रत्याशियों के बीच टक्कर है।

भजनलाल शर्मा और दीया कुमारी की बड़ी पहल, सीएम ने लिया 10 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प
जयपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस मौके पर पौधारोपण और जल संरक्षण के लिए कई पहल की शुरुआत की, साथ ही आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

दीया कुमारी ने सिंदूर का पौधा भारतीय सेना को समर्पित किया

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने निजी आवास पर सिंदूर का पौधा लगाया और इसे भारतीय सेना, आर्म्ड फोर्स, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया। यह पौधा उन्हें पर्यावरण विद् व पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित श्याम सुंदर पालीवाल ने भेंट किया था। दीया कुमारी ने आमजन से अपील की कि वे अपने घरों में अधिक से अधिक सिंदूर के पौधे लगाएं, इससे न केवल सेना का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि पर्यावरण में भी सुधार होगा।

सीएम शर्मा ने लिया 10 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'जिस व्यक्ति ने अपनी मां के नाम 10, 20 या 50 पौधे नहीं लगाए, वह अपनी मां से प्यार नहीं करता।' सीएम ने पर्यावरण के प्रति लोगों की लापरवाही पर भी टिप्पणी की, 'कुछ लोग 18 डिग्री सेल्सियस पर AC चलाकर कंबल ओढ़कर सोते हैं, वे खुद तो ठंडक ले रहे हैं, लेकिन दूसरों को गर्मी दे रहे हैं।' इस मौके पर उन्होंने इस साल 10 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया और पर्यावरण संरक्षण के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की।

चंबल नदी को चुनरी ओढ़ाकर जल संरक्षण का संदेश

सीएम भजनलाल शर्मा ने बूंदी के केशोरायपाटन में 'वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान' की शुरुआत की। इस दौरान चंबल नदी को 1551 फीट लंबी चुनरी ओढ़ाकर जल संरक्षण का संदेश दिया गया। सीएम ने कहा, 'पिछले डेढ़ साल में सरकार ने पानी की समस्या पर गंभीरता से काम किया है। ईआरसीपी और परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण के लिए बड़े कदम उठाए गए हैं। पहले बेकार बहने वाला नदियों का पानी अब दूसरी नदियों से जोड़कर सहेजा जा रहा है।'

पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक भागीदारी पर जोर

उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक भागीदारी पर जोर दिया। दीया कुमारी ने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ हमें दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए, वहीं सीएम भजनलाल शर्मा ने जल और पर्यावरण संरक्षण को सरकार की प्राथमिकता बताया। दोनों नेताओं की पहल ने विश्व पर्यावरण दिवस को राजस्थान में एक बड़े संदेश के साथ मनाया, जिसमें हर वर्ग की भागीदारी को प्रोत्साहित किया गया।