चन्द्रेश कलाल (संवाददाता) - Wagad Sandesh

ओबरी कस्बे में ट्रक की टक्कर से महिला घायल, खस्ताहाल पार्किंग व्यवस्था और सफेद लाइनिंग की लापरवाही उजागर
ओबरी। ओबरी कस्बे के मुख्य बाजार में मंगलवार को ट्रैफिक अव्यवस्था के चलते एक ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला को तुरंत सागवाड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। यह हादसा सिर्फ एक वाहन की लापरवाही नहीं, बल्कि प्रशासन और ग्राम पंचायत की संयुक्त निष्क्रियता का परिणाम माना जा रहा है।

ओबरी। घटना के बाद मौके पर जमा भीड़।

बाजार क्षेत्र में ग्राम पंचायत द्वारा कुछ माह पूर्व ही सफेद लाइनिंग कर पार्किंग व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया गया था, लेकिन वह भी महज़ औपचारिकता साबित हुई। चंद दिनों में ही वह लाइनिंग मिट गई, जिससे पार्किंग की कोई स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं रहा और वाहन मनमर्जी से खड़े किए जाने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में हुई सीएलजी बैठकों में भी ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर मुद्दा उठाया गया था, लेकिन समाधान के नाम पर केवल आश्वासन ही मिले। वर्तमान डिप्टी द्वारा बाजार में दो पुलिसकर्मियों की तैनाती का आश्वासन दिया गया था, जो अब तक धरातल पर नहीं उतरा।

चितरी-पाड़ा माताजी सड़क स्वीकृति परग्रामीणों ने विधायक शंकरलाल डेचा का किया सम्मान
ओबरी। बजट वर्ष 2025-26 में विधानसभा सागवाड़ा के अंतर्गत चितरी ग्राम पंचायत की सड़क उमिया नगर चितरी (मईड़ा मार्बल) से पाड़ा माताजी तक 3 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए ₹140 लाख की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस स्वीकृति पर चितरी ग्रामवासियों ने विधायक शंकरलाल डेचा का उनके निवास स्थान पर पुष्पमालाएं, शॉल और पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने इस निर्णय को वर्षों पुरानी मांग की पूर्ति बताते हुए खुशी व्यक्त की।

इस अवसर पर गलियाकोट उपप्रधान कमला डेंडोर ने कहा, “इस सड़क की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे, परंतु इसे साकार करने का श्रेय विधायक शंकरलाल डेचा को ही जाता है।” पूर्व मंडल अध्यक्ष देवीलाल पाटीदार दाड़ी ने गाँव की अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की ओर भी विधायक का ध्यान आकर्षित किया। जवाब में विधायक डेचा ने कहा जनता की सेवा करना ही मेरा उद्देश्य है। क्षेत्र का चहुंमुखी विकास मेरी प्राथमिकता में है। यह सड़क न केवल ग्रामीणों के आवागमन को सरल बनाएगी बल्कि विकास की नई दिशा भी तय करेगी। कार्यक्रम में जयकांत पंवार, जीवनलाल पाटीदार, देवीलाल सुथार, जयकिशन सेवक, यश सुथार, रोशन पंचाल, दीपक ठाकर, जीवराज डेंडोर, फकीरा डेंडोर, सोमा डेंडोर, लक्ष्मण डेंडोर, केशवलाल खांट, सवा डेंडोर, राजू वार्ड पंच, प्रकाश डामोर, शिवा डामोर, कलण भगोरा, गोमना डामोर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर ओबरी में कार्यक्रम, विधायक शंकरलाल डेचा ने किया जीवनवृत्त का उल्लेख
ओबरी। भाजपा ओबरी मंडल द्वारा ओबरी शक्ति केंद्र पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती को बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। यह कार्यक्रम ठाकुर जी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर विधायक डेचा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा और लोक कल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने की मुहिम की शुरुआत की थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 में पूर्ण कर उनके सपनों को साकार किया। विधायक ने आपातकाल की घटनाओं को भी याद किया और उसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताया।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री दिनेश प्रजापत, मंडल उपाध्यक्ष कालूराम पाटीदार, पूर्व सरपंच शंकरलाल रोत, रमेश कलाल, जगदीश भट्ट, अरविंद पुरोहित, भूपेश भट्ट, पहाड़ सिंह, देवेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह पंवार, खुशवंत कलाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

ओबरी में पहली बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, मुख्य बाजार और बस स्टैंड जलमग्न
ओबरी। मानसून की पहली ही बारिश ने ओबरी कस्बे की वर्षों पुरानी जल निकासी समस्या को फिर उजागर कर दिया। मंगलवार शाम को हुई करीब एक घंटे की मूसलाधार बारिश से बस स्टैंड क्षेत्र और मुख्य बाजार एक फीट तक पानी में डूब गया। बाजार क्षेत्र में दुकानों के सामने पानी का सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे आमजन और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सब्ज़ी मंडी, ठेले, दुपहिया वाहन और पैदल चल रहे लोग जलभराव के कारण जगह-जगह फंस गए। कीचड़ व गंदे पानी से होकर राहगीरों को गुजरना पड़ा। दुकानदारों ने अपने सामान को बचाने के लिए प्लास्टिक की तिरपालों और ऊंचे स्टैंडों का सहारा लिया। बारिश के बीच भी लोग खरीदारी को मजबूर रहे, लेकिन गंदगी और दुर्गंध से स्थिति और विकट हो गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ओबरी लंबे समय से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रहा है, जहां हर साल बरसात में यही हालात बनते हैं। वर्षों से केवल निरीक्षण और आश्वासन मिलते आए हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। पंचायत और प्रशासन द्वारा किए गए अस्थायी उपाय पहली ही बारिश में ध्वस्त हो गए।
व्यापारियों और नागरिकों ने पंचायत प्रशासन से स्थायी जल निकासी योजना को तत्काल लागू करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ, तो आगामी बारिशों में जनजीवन पूरी तरह ठप हो सकता है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाएगा।